यश के जन्मदिन पर फिल्म टॉक्सिक-ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का बर्थडे पीक रिलीज, हाथ में सिगार लिए की एंट्री

बेहद शान के साथ एंट्री करते दिखे

यश के जन्मदिन पर फिल्म टॉक्सिक-ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का बर्थडे पीक रिलीज, हाथ में सिगार लिए की एंट्री
जैसे ही यश अपना जलवा बिखेरते हैं, हर नजर उन पर टिक जाती है।

मुंबई। रॉकिंग स्टार यश के जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म टॉक्सिक - ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से मजेदार 'बर्थडे पीक रिलीज किया गया है। रॉकिंग स्टार यश 39 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक - ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से 'बर्थडे पीक वीडियो रिलीज किया गया है। बर्थडे पीक में, यश सफेद सूट, फेडोरा और हाथ में सिगार लिए बेहद शान के साथ एंट्री करते हैं। जैसे ही यश अपना जलवा बिखेरते हैं, हर नजर उन पर टिक जाती है।

यश और टॉक्सिक की दुनिया बनाने के बारे में निर्देशक गीतू मोहनदास ने कहा,टॉक्सिक- ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स एक ऐसी कहानी है, जो परंपराओं को तोड़ती है और हमारे भीतर की हलचल को जगाने का वादा करती है। आज, जब हम अपनी फिल्म की पहली झलक पेश कर रहे हैं, हम यश का भी जश्न मना रहे हैं। एक ऐसा इंसान जिसे देश उसके विजन और स्वैग के लिए सराहता है। मैंने उनकी प्रतिभा को करीब से देखा है। वेंकट के नारायण और यश द्वारा केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत संयुक्त रूप से निर्मित, टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का निर्देशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित फिल्म निर्माता गीतू मोहनदास ने किया है। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश 100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश
न्यू सांगानेर रोड को 100 फीट चौड़ा करने के लिए न्यायालय के निर्देश पर जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर...
असम: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, जायसवाल ने गुटीय राजनीति की जताई आशंका; विपक्ष पर बोला हमला
रॉन्ग साइड कार ने मचाया हड़कंप : 7 से ज्यादा वाहनों को मारी टक्कर, बच्ची को बचाने में पिता घायल
जमुई छेड़छाड़ मामला : पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य आरोपी सहित 2 का एनकाउंटर
राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद  
वैश्विक तनाव के दौर में बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी : आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव, जयशंकर बोले- इन सकंटों का समाधान जरुरी
पश्चिम एशिया के झगड़ों के लिए तुर्की और अमेरिका के बीच करीबी बातचीत जरूरी, एर्दोगन बोले- तालमेल से कई मुद्दों पर अच्छे नतीजे हासिल करने में मिलती है मदद