बॉलीवुड के हीरो सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 इसी साल होगी रिलीज

'लाहौर 1947 आमिर खान के विजन और अनुभव को पर्दे पर उतारेगी

 बॉलीवुड के हीरो सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 इसी साल होगी रिलीज

बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 इसी साल रिलीज होगी

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 इसी साल रिलीज होगी। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही फिल्म 'लाहौर 1947' हाल के समय की सबसे बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं में से एक है। इस फिल्म में तीन दिग्गज सनी देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान पहली बार साथ काम कर रहे हैं। दर्शक इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि सनी देओल एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं।

'लाहौर 1947' के साथ, सनी देओल अपनी बड़ी फिल्मों की लिस्ट में एक और नाम जोड़ रहे हैं। अपनी आगामी फिल्म 'जाट' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी देओल ने कहा कि मैं बड़े प्रोजेक्ट्स करना चाहता था और अब वो हो रहा है। 'लाहौर 1947' इसी साल आ रही है। सनी की इस बात से साफ झलकता है कि वह इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म को लेकर उनकी ये एनर्जी इसे एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाने का वादा करती है।

 आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत बन रही 'लाहौर 1947 आमिर खान के विजन और अनुभव को पर्दे पर उतारेगी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं, जो अपनी शानदार कहानी कहने की शैली के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी इस ऐतिहासिक कहानी को पर्दे पर जीवंत करने के लिए तैयार है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जो न सिर्फ एक दमदार विषय को उठाती है, बल्कि सिनेमा में नए आयाम भी जोडऩे का वादा करती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग