बीएमसी चुनाव के लिए बॉलीवुड स्टार्स ने दिखाई सक्रियता : अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और सुनील शेट्टी सहित अन्य सेलेब्स ने डाला वोट 

मतदान सुबह 7:30 बजे से शुरू हो गया

बीएमसी चुनाव के लिए बॉलीवुड स्टार्स ने दिखाई सक्रियता : अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और सुनील शेट्टी सहित अन्य सेलेब्स ने डाला वोट 

महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ। इस दौरान अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना समेत कई बॉलीवुड सितारों ने वोट डाला। अक्षय ने मुंबईवासियों से अधिक संख्या में मतदान की अपील की, जबकि ट्विंकल ने वोट को जिम्मेदारी और ताकत बताया।

मुंबई। महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान सुबह 7:30 बजे से शुरू हो गया। इस अवसर पर बॉलीवुड के कई सितारे भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने मतदान केंद्र पहुंचे। अभिनेता अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पोलिंग बूथ पहुंचे और वोट डाला। इसके अलावा जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी, राकेश रोशन, गुलजार, हेमा मालिनी, तमन्ना भाटिया, जुनैद खान और किरण राव ने भी वोटिंग की।

मतदान के बाद अक्षय कुमार ने जनता से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें। उन्होंने कहा- अगर हमें मुंबई का असली हीरो बनना है, तो सिर्फ बातें नहीं, बल्कि वोट डालना जरूरी है। वहीं, ट्विंकल खन्ना ने कहा कि वोट देना हमें नियंत्रण और ताकत देता है और हर चुनाव में वह यह जिम्मेदारी निभाती हैं। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
पूर्व सीएम जय राम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन और राजस्व घाटा अनुदान पर गुमराह करने का...
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें