18 फरवरी से स्टार प्लस पर शुरू होगा ‘जादू तेरी नजर - डायन का मौसम’

ज़ैन और खुशी की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आएगी

18 फरवरी से स्टार प्लस पर शुरू होगा ‘जादू तेरी नजर - डायन का मौसम’
स्टार प्लस चैनल ने अपने मच अवेटेड सुपरनैचुरल शो ‘जादू तेरी नजर - डायन का मौसम’ के साथ - साथ इसके गेम ‘जादू तेरी नजर - डायन स्लेयर’ को भी लॉन्च कर दिया है।

मुंबई। स्टार प्लस का नया शो ‘जादू तेरी नजर -डायन का मौसम’ 18 फरवरी से शुरू होगा । स्टार प्लस चैनल ने अपने मच अवेटेड सुपरनैचुरल शो ‘जादू तेरी नजर - डायन का मौसम’ के साथ-साथ इसके गेम ‘जादू तेरी नजर - डायन स्लेयर’ को भी लॉन्च कर दिया है। इस शो में लीड एक्टर्स ज़ैन इबाद खान (विहान) और खुशी दुबे (गौरी) हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान ज़ैन इबाद खान और खुशी दुबे ने अपने किरदारों, शो की सुपरनैचुरल थीम और विहान और गौरी की रोमांचक यात्रा के बारे में दिलचस्प बातें साझा कीं। इस शो में दर्शकों को जबरदस्त सस्पेंस, रहस्यमयी ट्विस्ट और काली ताकतों से जूझते किरदारों की एक अनोखी कहानी देखने को मिलेगी। सबसे खास बात यह है कि ज़ैन और खुशी की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आने वाली है, जिससे उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पहले भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी, और इस बार वे एक नई, रोमांचक दुनिया में एक-दूसरे का साथ निभाते दिखेंगे।

‘जादू तेरी नजर - डायन का मौसम’ एक ऐसी कहानी लेकर आ रहा है, जो विहान और गौरी की रहस्यमयी और रोमांचक दुनिया को दर्शकों के सामने खोलेगा। इस शो में किस्मत के ऐसे अनोखे खेल देखने को मिलेंगे, जो इन दोनों किरदारों को एक-दूसरे के करीब ले आएंगे। जैसे-जैसे विहान और गौरी की तकदीरें आपस में जुड़ती जाएंगी, वैसे-वैसे उनकी जिंदगी में नई चुनौतियां भी सामने आती जाएंगी।

 

Read More ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर रिलीज : शहनाज गिल और जय रंधावा की सरहदों को चुनौती देती प्रेम कहानी, जानें रिलीज डेट

Read More संगीत जगत में शोक की लहर: पार्श्वगायिका एस जानकी ने दुनिया को कहा अलविदा, पीएम मोदी ने जताया दुख

Read More चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने भेजा जेल

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप