काजोल की फिल्म ‘मां’ ने पहले वीकेंड में की 17 करोड़ से अधिक की कमाई, दर्शकों से मिल रहा प्यार 

एक मायथोलॉजिकल हॉरर ड्रामा 

काजोल की फिल्म ‘मां’ ने पहले वीकेंड में की 17 करोड़ से अधिक की कमाई, दर्शकों से मिल रहा प्यार 
फिल्म ‘मां’ ने अपने पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनों में भारतीय बाजार में 17 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की फिल्म ‘मां’ ने अपने पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनों में भारतीय बाजार में 17 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है।

विशल फुरिया के निर्देशन में बनी काजोल की फिल्म ‘मां’, एक मायथोलॉजिकल हॉरर ड्रामा है, जिसमें काजोल एक अलग अवतार में नजर आ रही हैं। फिल्म ‘मां’ 27 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली रही है। जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स ने इस फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म में काजोल के अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय और खीरिन शर्मा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘मां’ ने भारतीय बाजार में पहले दिन 4.65 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने आंकड़ा 06 करोड़ की कमाई की। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘मां’ ने तीसरे दिन 6.75 करोड़ का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म भारतीय बाजार में तीन दिनों में 17 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर चुकी है।

फिल्म ‘मां’ की कहानी आधुनिक समय में घटती है, जहां प्राचीन शक्तियां फिर से सामने आती हैं। इसमें एक मां की कहानी है, एक ऐसी मां जिसका अटूट प्रेम उसके बच्चे को खतरे में डालने पर दैवीय क्रोध में बदल जाता है। वह एक तरफ मां का प्यार दिखाती हैं, तो दूसरी तरफ गुस्से में राक्षसों का विनाश करने वाली देवी जैसी लगती है।

Read More ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ सिर्फ कन्नड़ फिल्म नहीं, भारतीय फिल्म है : यश

 

Read More जयपुर में सजेगा दुनिया का मंच, मिस ओशन वर्ल्ड-2026 के लिए बीस देशों की सुंदरियां पहुंचेंगी अनंत महल

Read More जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए 110 फिल्में नामांकित, 47 देशों से आई थीं 527 एंट्री

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया