200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर’ : फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, फैंस से मिल रहा जबरदस्त प्यार 

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की अहम भूमिका 

200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर’ : फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, फैंस से मिल रहा जबरदस्त प्यार 

फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सात दिनों में 207 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर धमाल मचा दिया है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल अभिनीत यह फिल्म करीब 5,000 स्क्रीन पर रिलीज हुई। क्रिटिक्स व दर्शकों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से फिल्म के कलेक्शन में लगातार उछाल बना हुआ है।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारतीय बाजार में सात दिनों में 207 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की भी अहम भूमिका हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से बनी फिल्म ‘धुरंधर’ भारत में करीब 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म ‘धुरंधर’ को क्रिटिक्स और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिसका असर फिल्म के कलेक्शन पर भी देखने को मिला। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धमाल मचा दिया है। ‘धुरंधर’ की खास बात है कि इसमें रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के किरदार को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले दिन भारतीय बाजार में 28 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 32 करोड़ रुपए, तीसरे दिन 43 करोड़, चौथे दिन 23.25, पांचवे दिन 27 करोड़ और छठे दिन 27 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है।

सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने सातवें दिन 27 करोड़ का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारतीय बाजार में सात दिनों में 207 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है।

 

Read More करूर भगदड़ मामला: तमिल सुपरस्टार विजय पहुंचे सीबीआई मुख्यालय, पूछताछ जारी

Read More ‘बार्डर 2’ की रिलीज से पहले अहान शेट्टी ने अपने फिल्मी सफर को किया याद, जानें अभिनेता ने क्या कहा 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन