कार्तिक आर्यन ने अहमदाबाद में उठाया जलेबी और कुरकुरे फाफड़ा का लुत्फ, मिठाई के साथ पोज देते आए नजर 

अभिनेता ने खास पल की झलक इंस्टाग्राम पर साझा की

कार्तिक आर्यन ने अहमदाबाद में उठाया जलेबी और कुरकुरे फाफड़ा का लुत्फ, मिठाई के साथ पोज देते आए नजर 

कार्तिक आर्यन ने अहमदाबाद में अपनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के प्रमोशन के दौरान दिल के आकार की जलेबी और फाफड़ा का आनंद लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो और तस्वीरें साझा कीं। फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी और यह दो लोगों के प्यार और पारिवारिक दबाव की कहानी बताती है।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अहमदाबाद में अपनी आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के प्रमोशन के दौरान दिल के आकार की जलेबी और कुरकुरे फाफड़ा का लुत्फ उठाया। कार्तिक ने इस खास पल की झलक इंस्टाग्राम पर साझा की। वीडियो में वह दिल के शेप वाली जलेबी को दो हिस्सों में तोड़ते हुए और फिर उसका स्वाद लेते दिख रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें वह मिठाई के साथ पोज देते हुए और फाफड़ा से भरी प्लेट दिखाते नजर आए।

कार्तिक ने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए तलविंदर के गाने ‘तेनु ज्यादा मोहब्बत कर बैठे’ का जिक्र किया, जो उनकी आने वाली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के साउंडट्रैक का हिस्सा है।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म दो ऐसे लोगों की कहानी है, जो आत्म-खोज की अपनी-अपनी यात्राओं के दौरान एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं, लेकिन पारिवारिक दबाव उनके रिश्ते की परीक्षा लेता है। हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘तेनु ज्यादा मोहब्बत’ प्यार के नाजुक और दर्दभरे पहलू को दर्शाता है। इस ट्रैक पर बात करते हुए कार्तिक ने कहा था कि दिल टूटना भी प्यार का एक रंग है। फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ इस वर्ष 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Read More रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सेलिब्रिटी वेडिंग : ट्रेडिशनल थीम पर हुई हल्दी रस्म, वेडिंग कपल की संगीत में परफॉर्मेंस

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धार्मिक मान्यता: भारत में आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण; पुराणों में ग्रहण केवल खगोलीय घटना नहीं, अत्यंत महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं धार्मिक क्षण धार्मिक मान्यता: भारत में आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण; पुराणों में ग्रहण केवल खगोलीय घटना नहीं, अत्यंत महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं धार्मिक क्षण
सनातन परंपरा में चंद्र ग्रहण को मात्र खगोलीय घटना नहीं, बल्कि आध्यात्मिक शुद्धिकरण का समय माना गया है। ज्योतिषाचार्य के...
ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द, यात्रियों की योजनाएं प्रभावित
वैश्विक संकट: रियाद में हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने सेवाएं स्थगित की, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग किया बंद
तेलंगाना में हर्षोल्लास और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनी होली, पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के लिए जारी की चेतावनी
भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, हथियार और गोलाबारूद का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा