किंग खान के फैंस की दिखी दीवानगी : शाहरुख की गाड़ी का लड़की ने किया पीछा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

नताशा ऑटो चालक से कार के पास ले जाने की गुजारिश करती सुनाई देती हैं

किंग खान के फैंस की दिखी दीवानगी : शाहरुख की गाड़ी का लड़की ने किया पीछा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
शाहरुख खान के फैंस की दीवानगी फिर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अभिनव सक्सेना और उनकी दोस्त नताशा जगेतिया ऑटो से शाहरुख की कार का पीछा करते दिखे। दोनों रॉल्स-रॉयस कार तक पहुंचे और ‘हाय’ कहा, लेकिन काले शीशों के कारण शाहरुख की झलक नहीं मिल सकी। वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

मुंबई। शाहरुख खान के फैंस की दीवानगी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दो फैंस मुंबई की सड़कों पर किंग खान की कार का पीछा करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अभिनव सक्सेना नाम के फैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें वह अपनी दोस्त नताशा जगेतिया के साथ ऑटो रिक्शा में शाहरुख खान की कार के पीछे जाते दिख रहे हैं।

वीडियो में नताशा ऑटो चालक से कार के पास ले जाने की गुजारिश करती सुनाई देती हैं, ताकि वह शाहरुख को ‘हाय’ कह सकें। शाहरुख की कड़ी सुरक्षा देखकर ऑटो चालक झिझकता है, जिस पर नताशा मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि उनके पापा कलेक्टर हैं। दोनों फैंस शाहरुख की रॉल्स-रॉयस कार के बेहद करीब पहुंच जाते हैं और उन्हें ‘हाय’ कहते हैं, हालांकि, कार के शीशों पर लगे ब्लैक कवर के कारण सुपरस्टार की झलक नहीं मिल पाती। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय