पापोन के गाना जियेन क्यूं ने पूरे किए 14 साल : इस गाने की भावनात्मक ताकत प्रशंसकों के दिलों में आज भी गूंजती रहती है

मेरा पहला गाना लेट्स एन्जॉय का सजना

पापोन के गाना जियेन क्यूं ने पूरे किए 14 साल : इस गाने की भावनात्मक ताकत प्रशंसकों के दिलों में आज भी गूंजती रहती है

मैं प्रीतम दा और रोहन सिप्पी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ कि उन्होंने मेरी आवाज पर भरोसा किया।

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने गायक पापोन के गाना जियेन क्यूं ने 14 साल पूरे कर लिये हैं। फिल्म दम मारो दम के गाने जियेन क्यूं को रिलीज हुए 14 साल हो चुके है फिर भी इस गाने की भावनात्मक ताकत प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहती है। सोलफुल म्यूजिक के बादशाह पापोन द्वारा गाए गए इस गाने ने न केवल उनके करियर मे बल्कि बॉलीवुड म्यूजिक के साउंडस्केप में भी एक महत्वपूर्ण मोड़ ला दिया। प्रीतम द्वारा रचित और जयदीप साहनी द्वारा लिखे गए जियेन क्यूं अपनी दिल को छू लेने वाली धुन के साथ सबसे अलग था। गाने के प्रभाव को दर्शाते हुए पापोन ने साझा किया जियेन क्यूं बॉलीवुड में मेरा पहला बड़ा ब्रेक था। तकनीकी रूप से बॉलीवुड में मेरा पहला गाना लेट्स एन्जॉय का सजना था लेकिन जियेन क्यूं ने मेरे लिए सब कुछ बदल दिया।

पापोन ने कहा बचपन से ही बॉलीवुड के लिए मेरी कोई योजना नहीं थी। मैं बॉम्बे में परफॉर्म कर रहा था तभी रोहन सिप्पी मुझसे मिले और पूछा कि क्या मैं किसी फिल्म के लिए गाना चाहूंगा। बाद में प्रीतम दा ने मुझे कॉल किया और मेरे स्वतंत्र असमिया एल्बम जोनाकी राती की सराहना की और फिर मुझे यह गाना ऑफर किया। मेरे जैसी आवाज को आम बॉलीवुड हीरो के सामने रखना मुश्किल था। आज भी जब भी मैं कोई कॉन्सर्ट करता हूँ तो प्रशंसक जियेन क्यूंगाने की मांग करते हैं। लाइव गाने के लिए यह मेरा सबसे पसंदीदा गाना है। मैं प्रीतम दा और रोहन सिप्पी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ कि उन्होंने मेरी आवाज पर भरोसा किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास