ऑस्ट्रेलियाई संसद में भाषण देंगे रानी मुखर्जी और करण जौहर

ऑस्ट्रेलियाई संसद में भाषण देंगे रानी मुखर्जी और करण जौहर

फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न की शुरुआत 15 अगस्त से होगी, जो 25 अगस्त तक चलेगा।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी और फिल्मकार करण जौहर 13 अगस्त को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के आयोजन से पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में भाषण देंगे। फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न की शुरुआत 15 अगस्त से होगी, जो 25 अगस्त तक चलेगा। वहीं इस फेस्टिवल के शुरूआत से दो दिन पहले यानी 13 अगस्त को रानी मुखर्जी और करण जौहर भाषण देंगे। 

करण जौहर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई संसद भवन में बोलने के लिए आमंत्रित किए जाने पर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनकर और भारतीय सिनेमा की अविश्वसनीय यात्रा का जश्न मनाकर रोमांचित हूं। यह देखना अविश्वसनीय है कि एक उद्योग के रूप में हम जो कहानियां बनाते हैं वे कितनी दूर तक यात्रा करती हैं और यह क्षण भारतीय सिनेमा के सांस्कृतिक प्रभाव के बढ़ते प्रभाव का एक प्रमाण है। रानी मुखर्जी का कहना कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया की संसद में भारतीय फिल्म बिरादरी का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व हैं। रानी ने इसे मील का पत्थर बताते हुए कहा कि सिनेमा के जरिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते सांस्कृतिक संबंधों पर बातचीत करना उनके लिए सम्मानजनक बात होगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख समेत पांच गिरफ्तार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख समेत पांच गिरफ्तार
एसओजी एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि सुपरवाइजर महिला अधिकारिता सीधी भर्ती परीक्षा-2018, प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2018 एवं कृषि पर्यवेक्षक...
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा