शर्वरी ने सोशल मीडिया पर दिखाई फिटनेस झलक, कहा "मंडेमोटिवेशन दे रही हूं"

शर्वरी इन दिनों अल्फा की शूटिंग कर रही हैं

शर्वरी ने सोशल मीडिया पर दिखाई फिटनेस झलक, कहा

शर्वरी ने एक फिट पेडल खिलाड़ी के रूप में सोशल मीडिया पर अपने फैंस को प्रेरित किया है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शर्वरी ने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस की झलक दिखायी है। शर्वरी ने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस की झलक दिखाते हुए जबरदस्त मोटिवेशन दी है। शर्वरी ने इस साल शानदार परफॉर्मेंस दी है। 100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर मुंजा में शर्वरी ने सबका दिल जीत लिया, जिसमें उन्होंने साल का सबसे हिट डांस एंथम तरस भी दिया।

इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन ने किया है और इसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। वर्ष 2024 में अपनी सफलता की कड़ी जारी रखते हुए, शर्वरी ने वाईआरएफ की ग्लोबल हिट स्ट्रीमिंग फिल्म महाराज में शानदार अभिनय किया और फिर निखिल आडवाणी की वेदा में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा। अब, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म अल्फा की शूटिंग के दौरान, शर्वरी ने एक फिट पेडल खिलाड़ी के रूप में सोशल मीडिया पर अपने फैंस को प्रेरित किया है।

शर्वरी ने अपनी फिटनेस तस्वीरों के साथ कैप्शन दिया: ''मंडेमोटिवेशन दे रही हूं। शर्वरी इन दिनों अल्फा की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। अल्फा 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह