कहानी बहुत लंबी है...आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म जिगरा का शेयर किया पोस्टर 

कहानी बहुत लंबी है...आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म जिगरा का शेयर किया पोस्टर 
करण जौहर के साथ आलिया भट्ट भी फिल्म जिगरा को प्रोड्यूस कर रही हैं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म जिगरा का पोस्टर रिलीज हो गया है। आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म 'जिगरा' में जोरदार एक्शन करती हुई नजर आएंगी। मेकर्स ने 'जिगरा' का दो पोस्टर रिलीज कर दिया है। आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया है। पहले पोस्टर में 'द आर्चीज' के अभिनेता वेदांग रैना हैं, जिसमें आलिया भट्ट की सिर्फ बैक दिखाई गई है। दोनों कलाकार सिल्वर स्क्रीन पर भाई-बहन के रिश्ते को परिभाषित करते हुए नजर आएंगे। 

आलिया द्वारा शेयर किए गए पहले पोस्टर में वेदांग सबसे आगे खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि आलिया हथौड़ा पकड़े हुए बैक शॉट देती नजर आ रही हैं। कैप्शन में लिखा कि तू मेरे प्रोटेक्शन में है, जिगरा सिनेमाघरों में 11 अक्टूबर को। इसके बाद मेकर्स ने आलिया भट्ट का फ्रंट पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। जिसमें पैंट-शर्ट और बुलेट प्रूफ जैकेट में आलिया भट्ट कार के बोनट पर खड़ी हुई हैं और उन्होंने एक हाथ में हथौड़ा और दूसरे हाथ में कई और हथियार पकड़े हैं।दूसरे पोस्टर के साथ मेकर्स ने बहुत ही दिलचस्प कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा कि कहानी बहुत लंबी है और भाई के पास वक्त बहुत ही कम। फिल्म जिगरा का निर्देशन वसन बाला ने किया है। करण जौहर के साथ आलिया भट्ट भी फिल्म जिगरा को प्रोड्यूस कर रही हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना