Chandramukhi 2 Trailer: कंगना रनौत की फिल्म चंद्रमुखी 2 का हिंदी ट्रेलर रिलीज
28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
चंद्रमुखी 2 के हिंदी ट्रेलर में सबसे पहले एक शख्स चंद्रमुखी के 17 साल पहले की कहानी एक परिवार को बताते हुए दिखाई देता है। इस ट्रेलर में कंगना की सिर्फ एक झलक दिखाई गई है।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म चंद्रमुखी 2 का ट्रेलर हिंदी में रिलीज हो गया है। वासु के निर्देशन में बनी फिल्म चंद्रमुखी 2 वर्ष फिल्म 2005 में प्रदर्शित चंद्रमुखी की अगली कड़ी है। कंगना इस फिल्म में डांसर चंद्रमुखी के रोल में हैं। राघव लॉरेंस राजा वेट्टैयान राजा की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म तमिल, हिंदी ,तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।
Here’s the trailer of #Chandramukhi2 pic.twitter.com/2aAWK7qCjA
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 23, 2023
चंद्रमुखी 2 के हिंदी ट्रेलर में सबसे पहले एक शख्स चंद्रमुखी के 17 साल पहले की कहानी एक परिवार को बताते हुए दिखाई देता है। इस ट्रेलर में कंगना की सिर्फ एक झलक दिखाई गई है। इसके बाद एक्शन के साथ राघव लॉरेंस की एंट्री होती है, जो इस परिवार को चंद्रमुखी से बचाएगा। इस ट्रेलर में कंगना, राजा वेट्टैयन के दरबार में एक नर्तकी की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। फिल्मचंद्रमुखी 2 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Comment List