करण जौहर की फिल्म KILL का ट्रेलर रिलीज

फिल्म किल में मुख्य भूमिका लक्ष्य लालवानी ने निभायी है।

करण जौहर की फिल्म KILL का ट्रेलर रिलीज

निखिल नागेश भट्ट ने फिल्म को निर्देशित किया है।'किल' में टीवी पर्सनैलिटी और कोरियोग्राफर राघव जुयाल भी शामिल हैं, उन्होंने मेन विलेन का किरदार निभाया है।

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर की आने वाली फिल्म किल का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

धर्मा प्रोडेक्शन के बैनर तले बनीं करण जौहर की फिल्म किल का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म किल में मुख्य भूमिका लक्ष्य लालवानी ने निभायी है। 'किल' के ट्रेलर की शुरुआत लक्ष्य नाम के सैनिक से होती है, जो ट्रेन में अपनी गर्लफ्रेंड तान्या मानिकतला को प्रपोज करता है। हालांकि, उनका ये रोमांटिक सफर कुछ ही देर में एक बुरे सपने में बदल जाता है, क्योंकि ट्रेन में गुंडों की एक टोली आ जाती है और तान्या के किरदार को बंदी बना लेती है। इसके बाद शुरू होता है खूनी खेल। लक्ष्य, एक अचानक रक्षक से राक्षस बन जाता है। इसके बाद एक-एक कर वो गुंडों को ढूंढ- ढूंढ कर मारता है। कुछ ही देर में चलती ट्रेन लाशों से भर जाती है। 

धर्मा प्रोडक्शंस और गुनीत मोंगा की सिख्या एंटरटेनमेंट ने 'किल' का प्रोडक्शन किया है। वहीं, निखिल नागेश भट्ट ने फिल्म को निर्देशित किया है।'किल' में टीवी पर्सनैलिटी और कोरियोग्राफर राघव जुयाल भी शामिल हैं, उन्होंने मेन विलेन का किरदार निभाया है। 'किल' 05 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन