फिल्म भागमभाग का बनेगा सीक्वल, हंसी, मस्ती और मनोरंजन का लगेगा तड़का

2025 के मध्य में इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद

फिल्म भागमभाग का बनेगा सीक्वल,  हंसी, मस्ती और मनोरंजन का लगेगा तड़का

''हम एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए एक बेहतरीन टीम के साथ साझेदारी करने को लेकर उत्साहित हैं, जो अपनी पिछली फिल्म की विरासत को और भी हंसी, मस्ती और मनोरंजन के साथ जारी रखेगी। फिल्म की आधिकारिक घोषणा होने पर जल्द ही इसकी कास्टिंग पर भी फ़ैसला ले लिया जाएगा होने की उम्मीद है।

मुंबई। अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल अभिनीत सुपरहिट फिल्म भागमभाग के रिलीज के 18 साल बाद फिल्म का सीक्वल आने वाला है। भागम भाग के निर्माता 18 साल बाद फिल्म का सीक्वल बनाने पर विचार कर रहे हैं। शेमारू एंटरटेनमेंट द्वारा 2006 की कॉमेडी फिल्म के सीक्वल पर काम करने के बारे में अफवाहें फैली हुई हैं। तमाम अटकलों के बीच, निर्माताओं ने पुष्टि की कि वे भागम भाग 2 बना रहे हैं और फिल्म फिलहाल अपनी स्क्रिपटिंग चरण में और 2025 के मध्य में इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।

हाल ही में रोअरिंग रिवर प्रोडक्शंस की सरिता अश्विन वर्दे ने सीक्वल बनाने के अधिकार शेमारू एंटरटेनमेंट से हासिल की हैं और वह साथ-साथ फिल्म की पटकथा पर भी काम कर रही हैं। वह शेमारू के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण करेंगी।जैसा कि फिल्म की टीम ने बताया है सरिता इस बात से सहमत हैं कि उन्होंने सीक्वल को डिजाइन करने में बहुत समय लिया है, लेकिन आखिरकार यह सामने आ रहा है। उन्होंने कहा, क्योंकि भागम भाग जैसी विशेष फिल्म का सीक्वल भी उतना ही खास होना चाहिए, जब समय सही था, हमने आगे बढऩे का फैसला किया।
शेमारू एंटरटेनमेंट के के कार्यकारी अधिकारी हिरेन गडा ने कहा, ''हम एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए एक बेहतरीन टीम के साथ साझेदारी करने को लेकर उत्साहित हैं, जो अपनी पिछली फिल्म की विरासत को और भी हंसी, मस्ती और मनोरंजन के साथ जारी रखेगी। फिल्म की आधिकारिक घोषणा होने पर जल्द ही इसकी कास्टिंग पर भी फ़ैसला ले लिया जाएगा होने की उम्मीद है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला