पीएम मोदी ने राजस्थान को दी 22 हजार करोड़ की जल योजनाओं की सौगात : शेखावत 

प्रधानमंत्री की सभा में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री का संबोधन 

पीएम मोदी ने राजस्थान को दी 22 हजार करोड़ की जल योजनाओं की सौगात : शेखावत 

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की ताकत पूरे देश में बढ़ रही है। देशहित को प्रथम मानते हुए सरकार ने जिन नीतियों के साथ देश ने काम किया है। आज उसका परिणाम पूरी दुनिया में दिखाई देने लगा है।

अजमेर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर आने से पहले राजस्थान को जल परियोजनाओं के रूप में 22 हजार करोड़ रुपए की सौगात दी है। इससे करीब 15 लाख माताओं-बहनों के सिर से पानी लाने का बोझ उतरेगा। 

बुधवार को प्रधानमंत्री की सभा में अपने संबोधन में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि केन्द्र की सरकार पूरे देश के लिए जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर में पीने के पानी की व्यवस्था कर रही है, लेकिन राजस्थान सरकार इस योजना का क्रियान्वयन घीमी गति से कर रही है। यहां आने से पहले मैैंने पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली से 22 हजार करोड़ की जल योजनाएं स्वीकृत की हैं। उन 22 हजार करोड़ की योजनाओं से 7934 करोड़ रुपए में सीकर और झुंझुनूं के सभी गांवों में घर-घर पीने का पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। 5783 करोड़ की लागत से चंबल का पानी अलवर और भरतपुर के एक हजार गांवों को 3693 करोड़ की लागत से जाखम बांध से चित्तौडगढ़़, उदयपुर और राजसमंद जिलों को पानी मिलेगा, जबकि 4623 करोड़ की लागत से चंबल से पानी लेकर करौली और सवाईमाधोपुर की जनता को पानी दिया जाएगा। लगभग 821 करोड़ की लागत से धौलपुर की जनता की प्यास बुझाने का काम होगा। इससे राजस्थान की 15 लाख माताओं-बहनों को घर बैठे पानी मिलेगा। 

केन्द्र की योजनाओं से आम आदमी के जीवन में आया परिवर्तन 
शेखावत ने कहा कि पिछले नौ साल में मोदी सरकार ने गरीब के जीवन में परिवर्तन लाने की विभिन्न योजनाएं सफलतापूर्वक धरातल पर उतारी हैं। इन योजनाओं से आम आदमी के जीवन में परिर्वतन आया है। यह देश की जनता ने साक्षात देखा है। भारत ने वर्ष 2014 के बाद परिवर्तन का दौर देखा है। आम आदमी देश के विकास में कदमताल करते हुए भागीदारी निभा रहा है। देश विकास के पथ पर चल रहा है। आज उसका परिणाम पूरी दुनिया देख रही है। 

दुनिया में भारत की ताकत बढ़ी 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की ताकत पूरे देश में बढ़ रही है। देशहित को प्रथम मानते हुए सरकार ने जिन नीतियों के साथ देश ने काम किया है। आज उसका परिणाम पूरी दुनिया में दिखाई देने लगा है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक कर संदेश दिया कि भारत के खिलाफ होने वाली कोई गतिविधि चाहे वह देश में हो या दुनिया के किसी कोने में उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। दुनिया का कोई भी मंच ऐसा नहीं है, जिस पर भारत की धाक नहीं है। क्या किसी ने कल्पना की थी कि  अमेरिका का राष्ट्रपति मोदीजी से हाथ मिलाने के लिए आतुर रहेगा। क्या हमने कल्पना की थी कि दुनिया के दूसरे देश का राष्ट्र अध्यक्ष अपने देश में खड़े होकर यह कहेगा कि आप हमारे बॉस हो। क्या यह भी कल्पना की थी कि दूसरे देश का प्रधानमंत्री भारत के प्रधानमंत्री के पैर छूकर अभिवादन करेगा। भारत की यह ताकत आप लोगों के पुरुषार्थ से बढ़ी है। जनता को सर्वोपरि मानकर काम करने और नीतियां बनाने से यह ताकत बढ़ी है।

Read More जयपुर सर्राफा बाजार : दोनों कीमती धातुओं ने किया ऊंचाई का नया कीर्तिमान स्थापित, जानें क्या है भाव

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई