मां की गोद से छीनकर शराबी पिता ने ली 10 माह के बेटे की जान

सिर फटने से हुई नवजात की मौत

मां की गोद से छीनकर शराबी पिता ने ली 10 माह के बेटे की जान

बारां जिले में शनिवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक शराबी पिता ने अपने ही 10 महीने के मासूम बेटे को मां की गोद से छीन सड़क पर पटककर जान ले ली। घटना किशनगंज थाना क्षेत्र की है ।

बारां। बारां जिले में शनिवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक शराबी पिता ने अपने ही 10 महीने के मासूम बेटे को मां की गोद से छीन सड़क पर पटककर जान ले ली। घटना किशनगंज थाना क्षेत्र की है । फिलहाल बच्चे के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

 किशनगंज के कोली मोहल्ले की रहने वाली 20 वर्षीय सायरा का विवाह 2 साल पहले नाहरगढ़ निवासी असलम के साथ हुआ था। शादी के बाद तो 1 साल तक दोनों खुशहाल जीवन जी रहे थे, लेकिन बीते 1 साल से असलम को शराब की लत लग गई । जिसके बाद असलम शराब पीकर सायरा से लगातार मारपीट करने लगा। शुक्रवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद सायरा अपने 10 महीने के बेटे को लेकर अपने पिता के घर किशनगंज आ गई। जहां शराबी पिता शनिवार सुबह पहुंच गया और वापस नाहरगढ़ चलने को कहने लगा। इस दौरान सायरा ने उसे थोड़ी देर में खाना खाकर चलने की बात कही। इसी बात को लेकर असलम ने गुस्से में सायरा के गोद से 10 महीने के बेटे को छीन कर सड़क पर पटक दिया। सड़क पर पटकने के बाद बच्चे का सिर फट गया और बुरी तरह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में परिजन बच्चे को किशनगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय लेकर गए। जहां से  बारां जिला अस्पताल भेज दिया गया, यहाँ भी मासूम बच्चे  को गंभीर हालत में कोटा एमबीएस के लिए रेफर कर दिया गया। इसी बीच रास्ते में ही एम्बुलेंस में बच्चे ने दम तोड़ दिया ।  मौत के बाद परिजनों का हाल बेहाल हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची किशनगंज थाना पुलिस को मां ने रिपोर्ट दे दी है , पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध गैस रिफलिंग और कालाबाजारी पर कार्रवाई, 35 सिलेंडर जब्त अवैध गैस रिफलिंग और कालाबाजारी पर कार्रवाई, 35 सिलेंडर जब्त
शहर में घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी, अवैध भण्डारण एवं रिफलिंग की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा...
1029 करोड़ की वसूली के लिए बड़ा अभियान : एआईटीपी बसों की भी होगी जांच, बकाया सूची जारी
जयपुर सहित कई जिलों में सुबह हुई बारिश : तापमान में आई गिरावट, चूरू में करंट से पिता-पुत्र की मौत
2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण