असर खबर का: अटरू में छोटी बड़ी नालियों की सफाई हुई शुरू

अब कस्बेवासियों को मिलेगी राहत

 असर खबर का: अटरू में छोटी बड़ी नालियों की सफाई हुई शुरू
दैनिक नवज्योति की खबरों पर चेती नगर पालिका।

अटरू। अटरु नगरपालिका क्षेत्र में लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने और गंदगी और कचरे की समस्या को लेकर दैनिक नवज्योति ने शुक्रवार को लंबे समय से सफाई नहीं होने से गदंगी और कचरे से भरी नालियां... शीर्षक नाम से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसका असर यह हुआ कि शुक्रवार को ही तुरंत नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया और शुक्रवार को छोटी बड़ी नालियों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया।  महावीर भारती ने बताया कि अटरु नगर पालिका क्षेत्र में शुक्रवार को छोटे बड़े नालो की सफाई शुरू हो गई है। अब कस्बेवासियों को गंदे पानी से राहत मिलेगी। कय्यूम भाई ने बताया कि लम्बे समय से छोटी बड़ी नालियों की साफ सफाई नहीं होने से कस्बे मे गंदगी से नालिया जाम हो गई थी। नालियों का गन्दा पानी सड़कों पर आने लगा था, लेकिन शुक्रवार से नालियों की साफ सफाई शुरू कर दी गई है अब कस्बे वासियों को गंदगी से राहत मिलेगी। सफाई संवेदक महावीर भारती ने बताया कि कुछ लोगो ने नालों के ऊपर अवैध कब्जा कर दुकाने, चबूतरिया, ढ़कान आदि कर रखा है। जिससे अच्छी तरह से सफाई करने में परेशानी आती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत