भावुक हुए जवान, बोले रक्षाबंधन पर बहनों की याद आती है

बह्म कुमारी बहिनों ने बोर्डर पर जवानों को बान्धी राखी

भावुक हुए जवान, बोले रक्षाबंधन पर बहनों की याद आती है

भारत की अन्तिम सीमा मुनाबाव बोर्डर पर बह्म कुमारी आश्रम व टीम बाड़मेर के संयुक्त तत्वाधान में बीएसएफ के जवानों को राखी बांधी गई। इस दौरान बोर्डर पर तैनात जवान भावुक होते हुए बोले कि रक्षा बन्धन पर बहिनों की याद आती है। पर इन बहिनों की वजह से हमारी कलाइयां सूनी नहीं रहती है। हर वर्ष हमें बाड़मेर की बहिनों का जो प्यार और स्नेह मिलता है उसे हम कभी नहीं भूल पाएगे।

बाड़मेर |  भारत की अन्तिम सीमा मुनाबाव बोर्डर पर बह्म कुमारी आश्रम व टीम बाड़मेर के संयुक्त तत्वाधान में बीएसएफ के जवानों को राखी बांधी गई। इस दौरान बोर्डर पर तैनात जवान भावुक होते हुए बोले कि रक्षा बन्धन पर बहिनों की याद आती है। पर इन बहिनों की वजह से हमारी कलाइयां सूनी नहीं रहती है। हर वर्ष हमें बाड़मेर की बहिनों का जो प्यार और स्नेह मिलता है उसे हम कभी नहीं भूल पाएगे। इस दौरान रक्षा बन्धन पर बह्म कुमारी आश्रम की प्रमुख बहिन बबीता ने कहा कि आप की बदौलत हम और देश सुरक्षित है। हर परिस्थितियों में आप अपने दायित्व का सम्मान पूर्वक निर्वाण करते हो हम सभी बहिनों का भी कर्तव्य बनता है कि आपको रक्षा बन्धन पर बहिनों की कमी को पूरा करें व हमारे होते हुए आपकी कलाई सूनी नहीं रहें। इस दौरान बहिन सुशिला ने कहा कि आप हमारी रक्षा के लिए अपने घरों को भी छोड़कर आना राजधर्म निभा रहे हो। ये तो हमारा सौभाग्य है कि रक्षासूत्र बान्ध रहे है। इस दौरान सहायक कमाण्डेट संजीव तिवारी ने कहा कि बाड़मेर में जो अपनापन औरा प्यार जवानों के प्रति जो देखा है, वो कहीं नहीं देखा। उन्होंने कहा कि बाड़मेर की कौमी एकता बैमिशाल है। इस दौरान बह्म कुमारी बहिनों ने जवानों के तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधकर लम्बी आयु की कामना की। इस अवसर पर टीम बाड़मेर के अध्यक्ष सुरेश जाटोल, मीना फुलवारिया, पलक जयसवाल, कमलेशवार सिंह, आर बी गुप्ता, रातुल दास, सिमरन, गंगासिंह, राम गोपाल, मनोज योगी, विनोद के, शिव शरण, सौरभ चौधरी, शिवप्रिया तिवारी, पूनम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
किया पौधरोपण-बह्म कुमारी आश्रम व टीम बाड़मेर के संयुक्त तत्वाधान में मुनाबाव बोर्डर परिसर में सहायक कमाण्डेट संजीव तिवारी, बह्म कुमारी आश्रम की प्रमुख बहिन बबीता, टीम बाड़मेर के अध्यक्ष सुरेश जाटोल, बहिन सुशिला सहित अन्य अतिथियों ने पौधरोपण कर पौधे वितरण किए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भीषण गर्मी से बढ़ा जल संकट, राजस्थान के 222 शहरों और 5000 गांवों में पेयजल किल्लत गहराई भीषण गर्मी से बढ़ा जल संकट, राजस्थान के 222 शहरों और 5000 गांवों में पेयजल किल्लत गहराई
प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान के साथ ही राजस्थान के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गंभीर। राज्य के...
पेपर लीक मामला: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, जयराम बोले-केंद्रीय शिक्षा मंत्री दे इस्तीफा
ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का एक बैच गंभीर रूप से अमानक घोषित, प्रदेशभर में सतर्कता नोटिस जारी
बिजली संकट पर अखिलेश का राज्य सरकार पर निशाना: विधायक-सांसद बना रहे दिखावटी चिट्ठी का ‘कागजी कवच’, हमारे गठबंधन में ऐसे नेताओं के लिए कोई जगह नहीं
आमेर की शाही मेहमाननवाजी से अभिभूत हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, राजस्थानी संस्कृति और लोक नृत्यों से हुआ भव्य स्वागत
गंगा दशहरा पर विधानसभा में शुरू हुआ पौधारोपण अभियान, युवाओं और सामाजिक संगठनों से हरित अभियान से जुड़ने की अपील
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का राज्य सरकार पर निशाना, कहा- नारी शक्ति योजना में भरतपुर ही सबसे ज्यादा पिछड़ा