अतिशय तीर्थ क्षेत्र स्वस्ति धाम में वारदात : भगवान सुव्रतनाथ के सवा करोड़ के आभूषण चोरी, जैन समाज में रोष

चोरी किए गए सामान में तीन किलो चांदी का आभा मंडल, अष्ट धातु का कछुवा व स्वर्ण पोलिस यंत्र भी शामिल

अतिशय तीर्थ क्षेत्र स्वस्ति धाम में वारदात : भगवान सुव्रतनाथ के सवा करोड़ के आभूषण चोरी, जैन समाज में रोष

उपखंड मुख्यालय से शाहपुरा रोड स्थित ख्याति प्राप्त जहाजनुमा मंदिर दिगंबर जैन समाज के अतिशय तीर्थ क्षेत्र स्वस्ति धाम में चोर ने बीती देर रात चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।

जहाजपुर। उपखंड मुख्यालय से शाहपुरा रोड स्थित ख्याति प्राप्त जहाजनुमा मंदिर दिगंबर जैन समाज के अतिशय तीर्थ क्षेत्र स्वस्ति धाम में चोर ने बीती देर रात चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोर मंदिर की दीवार पर दुप्पटे की सहायता से चढ़कर मंदिर के अन्दर प्रवेश कर गए और भगवान की मूर्तियों के सोने-चांदी के सवा करोड़ रुपए के आभूषण चुरा के ले गए। मंदिर में चोरी की जानकारी सुबह श्रद्धालुओं के पहुंचने पर हुई।  घटना को लेकर जहाजपुर स्वस्ति धाम मंत्री पारस जैन ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दी है। सूचना मिलते ही एएसपी राजेश आर्य समेत अन्य पुलिसअधिकारी  शाहपुरा रोड स्थित स्वस्ति धाम पहुंचे। थाना प्रभारी नायक ने बताया कि दिगम्बर जैन मंदिर में मुनि सुव्रतनाथ भगवान की गर्भ गृह में स्थापित प्रतिमा के सिर के पीछे 1 किलो 305 ग्राम सोना जोल व तीन किलोग्राम चांदी से निर्मित आभा मंडल, प्रतिमा के सामने कीमती धातु का कछुवा व आदिनाथ भगवान की वैदी से स्वर्ण पोलिस यंत्र चुरा ले गया। जैन तीर्थ स्थल पर हुई चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इधर पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर आसपास लगे सीसीटीवी केमरे खंगालना शुरू कर दिया है। 

पुलिस की कई टीमें गठित :

शाहपुरा एएसपी राजेश आर्य ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया है। तीर्थ स्थल कमेटी की रिपोर्ट पर जहाजपुर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है ओर जांच शुरू कर दी है। मंदिर कमेटी सवा करोड़ रुपए के सोने-चांदी के आभूषण की चोरी की बात कह रही है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन