धार्मिक झंडियों को तोड़ने के विरोध में कोटड़ी कस्बा बंदधार्मिक झंडियों को तोड़ने के विरोध में कोटड़ी कस्बा बंद

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन

धार्मिक झंडियों को तोड़ने के विरोध में कोटड़ी कस्बा बंदधार्मिक झंडियों को तोड़ने के विरोध में कोटड़ी कस्बा बंद

घटना का वीडियो सामने आने के बाद हिन्दू संगठन के लोगों ने चारभुजा मंदिर एकत्रित होकर जुलूस निकाला और कस्बे को बंद करवाकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

कोटड़ी। शाहपुरा जिले के कोटड़ी कस्बे में ताजिए का जुलूस निकालने के दौरान समुदाय विशेष के लोगों की ओर से भगवा पताकाओं व झंडियों को तोड़कर पैरों से रौंदने का वीडियो सामने आने के बाद तनाव पैदा हो गया।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद हिन्दू संगठन के लोगों ने चारभुजा मंदिर एकत्रित होकर जुलूस निकाला और कस्बे को बंद करवाकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। ये लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जानकारी के अनुसार कोटड़ी कस्बे में बुधवार को मोहर्रम पर ताजिए का जुलूस निकाला जा रहा था कि इस दौरान समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने भगवा झंडियां और पताकाएं हटा दीं और कुछ को तोड़ दिया। इसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
अतिरिक्त जाप्ता तैनात, कुछ लोग हिरासत
विवाद को देखते हुए कोटड़ी कस्बे में पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया। वहीं कस्बे में मुखबिरी तंत्र को सक्रिय करके पुलिस हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखे हुए है। कुछ सन्दिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सीएलजी बैठक में तय शर्तों का किया उल्लंघन 
हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि ताजिए निकालने के दौरान शर्तों का उल्लंघन किया गया है। गत दिनों सीएलजी की बैठक में जुलूस के जो नियम तय किए गए, उन्हें धता बताकर जुलूस के दौरान हथियार लहराने सहित अन्य गतिविधियों को अंजाम दिया गया। बताया गया कि पुलिस ने कुछ धारदार हथियार जब्त भी किए थे। वहीं कस्बे के बाजारों में लगी झंडियों को तोड़कर पैरों में डाला गया, जिसे माहौल गरमा गया। इससे लोगों में रोष है। जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक बाजार नहीं खोला जाएगा। जिस पर अधिकारियों ने लोगों को समझा कर भिजवाया और आश्वासन दिया कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, तब जाकर लोग थाने से हटे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल