बकरियां चराने गई वृद्धा की हत्या, सोने के गहने गायब

मुआवजा व गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन 

बकरियां चराने गई वृद्धा की हत्या, सोने के गहने गायब

जिले के मांडलगढ़ क्षेत्र के मुकुनपुरिया गांव में एक वृद्धा की हत्या कर दी। मृतका बकरियां चराने गई थी, जो घर नहीं लौटी और तलाश करने पर उसका खूनसना शव जंगल में मिला।

भीलवाड़ा। जिले के मांडलगढ़ क्षेत्र के मुकुनपुरिया गांव में एक वृद्धा की हत्या कर दी। मृतका बकरियां चराने गई थी, जो घर नहीं लौटी और तलाश करने पर उसका खूनसना शव जंगल में मिला। मृतका के सिर व ललाट पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस का मानना है कि पत्थर से हमला कर यह कत्ल किया गया। मृतका के गले से सोने के गहने गायब मिले हैं, जबकि चांदी के गहने शरीर पर सुरक्षित मिल गये। दूसरी और मृतका के परिजनों सहित समाज के लोगों ने मांडलगढ़ मोर्चरी पर मुआवजे व कातिलों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मांडलगढ़ थाना प्रभारी गणेशराम मीणा ने बताया कि मुकुनपुरिया गांव की छोटी देवी पत्नी नंदा बैरवा सुबह बकरियां चराने गई थी, जो घर नहीं लौटी। सूचना पर वे, स्वयं जाब्ते के साथ मकुनपुरिया पहुंचे। परिजनों व ग्रामीणों के साथ महिला की तलाश शुरू की। इस दौरान जंगल में पेड़ के नीचे छोटी रैगर की खूनसनी लाश मिली। उसके सिर व ललाट पर चोटें मिली। माना जा रहा है कि बदमाशों ने पत्थर से वार कर छोटी की हत्या की।

थाना प्रभारी मीणा ने बताया कि छोटी के हाथ व पैरों में पहने चांदी के कड़े तो सुरक्षित मिल गये, लेकिन गले में पहना सोने का मांदलिया गायब मिला। घटना से मुकनपुरिया व आस-पास के गांवों में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गये। रात में ही शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया गया, जहां शव को सुरक्षित रखवाया गया। शुक्रवार सुबह पुलिस पोस्टमार्टम कराने गई तो मृतका के परिजनों व समाज के लोग बड़ी संख्या में मोर्चरी के बाहर जमा हो गये। ये लोग, मृतक आश्रितों को मुआवजा देने के साथ ही हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। उपखण्ड अधिकारी महेश गगोरिया, तहसीलदार राहुल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सुनील सिहाग,सीआई गणेश मीना मोर्चरी पहुंचे और लोगों से समझाइश के प्रयास शुरू किये। वे, अपनी मांगों पर अड़े रहे। विधायक गोपाल शर्मा, भेरूलाल गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा, सरपंच हरजी रेबारी, पंचायत समिति सदस्य जगदीश बैरवा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी समाज के लोगों से समझाइश की। लेकिन ये लोग नहीं माने। प्रशासन द्वारा 5 दिन में हत्या का खुलासा करने के आश्वासन पर मांडलगढ़ अस्पताल से शाम को मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौपा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मजदूर दिवस पर मायावती का संदेश : मेहनतकश वर्ग की स्थिति में अब तक सुधार नहीं, मजदूरों और श्रमिकों की स्थिति को लेकर जताई चिंता  मजदूर दिवस पर मायावती का संदेश : मेहनतकश वर्ग की स्थिति में अब तक सुधार नहीं, मजदूरों और श्रमिकों की स्थिति को लेकर जताई चिंता 
बसपा प्रमुख मायावती ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों की बदहाली और रोजगार अनिश्चितता पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने बाबा साहेब...
आम आदमी से दूर हुआ अल्फांसो, कमजोर फसल ने बढ़ाई कीमतें
आरबीएसई सचिव रिटायर्ड : चेयरमेन और सचिव दोनों पद रिक्त, कार्यवाहक के भरोसे हुआ बोर्ड
मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई : 349 किलोहाई ग्रेड कोकीन जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1,745 करोड़ की कीमत
ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला : 60 दिन की अनिवार्य संसदीय अनुमति की समयसीमा पूरी होने से पहले युद्ध समाप्ति का ऐलान, सीजफायर जारी रखने के लिए रखी शर्ते
एलपीजी के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कॉमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सशर्त दी अग्रिम जमानत : पुलिस के बुलाने पर थाने में होना होगा पेश, पढ़ें पूरा मामला