शर्मनाक! बहू को डायन बताकर ससुराल वालों ने गर्म सलाखों से दागा 

लोहे को गर्म कर हाथ-पैर और चेहरा जलाया, दांत भी तोड़े

शर्मनाक! बहू को डायन बताकर ससुराल वालों ने गर्म सलाखों से दागा 

उसका पांच दिन से इलाज चल रहा है। इस दौरान भी अपने साथ हुए अमानवीय व्यवहार को याद कर वह सहम जाती है और रोना शुरू कर देती है।

भीलवाड़ा। विवाहिता को डायन बताकर उसके सुसराल के लोगों ने उसे गर्म सलाखों से दाग दिया। इतना ही नहीं विवाहिता के मुंह के दांत भी तोड़ दिए और उसके बाल भी काट दिए। मामले का पता चलने पर पीहर वालों ने बेटी ने मुक्त करवाकर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहाजपुर थाना प्रभारी राजूराम पलासिया ने बताया कि जहाजपुर में रहने वाले महिला के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि साल 2021 में बेटी की शादी अजमेर के सरवाड़ गांव में रहने वाले एक युवक से की थी। शादी के एक साल बाद बेटा भी हो गया था। उसके बाद से ससुराल के लोगों का व्यवहार बदलने लगा और मारपीट करना शुरू कर दिया। बेटी को पीहर भेजना भी बंद कर दिया। पिता ने बताया कि 24 जून को सूचना मिली कि ससुराल के लोगों ने उनकी बेटी को डायन बताकर बाल काट दिए है और उसके शरीर पर गर्म डाम लगाए है। जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई है। 26 जून को समाज के लोगों और सरवाड़ पुलिस के साथ वे बेटी के ससुराल पहुंचा। बेटी को जहाजपुर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। उसका पांच दिन से इलाज चल रहा है। इस दौरान भी अपने साथ हुए अमानवीय व्यवहार को याद कर वह सहम जाती है और रोना शुरू कर देती है। थाना प्रभारी ने कहा कि महिला के स्वस्थ होने पर बयान लिया जाएगा।

भीलवाड़ा में पहले भी हो चुकी ऐसी घटना

भीलवाड़ा में 2 साल पहले भी एक महिला डायन जैसी कुप्रथा का शिकार हुई थी। 2 साल पहले जहाजपुर के उलेला गांव में भी एक 65 साल की बुजुर्ग को डायन बताकर पड़ोसी ने बुरी तरह पीटा था। उसके बाद करीब 35 फीट गहने कुएं में उसे मरने के लिए फेंक दिया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह