बहाल होंगे हटाए गए ठेकाकर्मी कुलपति ने दी सैद्धांतिक सहमति

कुलपति सतीश के. गर्ग की विश्वविद्यालय के अधिकारियों की मौजूदगी में सैद्धांतिक सहमति के बाद सत्याग्रह से उठे।

बहाल होंगे हटाए गए ठेकाकर्मी कुलपति ने दी सैद्धांतिक सहमति
आश्वासन के बावजूद ठेका कर्मचारियों को बहाल करने का आदेश जारी नहीं करने के विरोध में ठेकाकर्मियों ने गुरुवार को वेटरनरी विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति कार्यालय में सत्याग्रह पर बैठ गए। राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी एकीकृत के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित नेतृत्व में जलदाय तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश उपाध्याय के साथ विश्वविद्यालय के सभी ठेका कर्मियों ने सत्याग्रह किया।

बीकानेर। आश्वासन के बावजूद ठेका कर्मचारियों को बहाल करने का आदेश जारी नहीं करने के विरोध में ठेकाकर्मियों ने गुरुवार को वेटरनरी विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति कार्यालय में सत्याग्रह पर बैठ गए। राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी एकीकृत के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित नेतृत्व में जलदाय तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश उपाध्याय के साथ विश्वविद्यालय के सभी ठेका कर्मियों ने सत्याग्रह किया। कुलपति सतीश के. गर्ग की विश्वविद्यालय के अधिकारियों की मौजूदगी में सैद्धांतिक सहमति के बाद सत्याग्रह से उठे।

इस दौरान आंदोलनकारियों ने बताया कि वेटरनरी विश्वविद्यालय से निकाले गये ठेका कर्मचारियों को बहाल करने के लिए वेटरनरी विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति बार-बार आश्वासन दे रहे थे, लेकिन कोई आदेश नहीं करने के कारण सतयाग्रह करना पडा। सत्याग्रहियों के अनुसार कुलपति गर्ग ने कहा है कि दो भागों में सभी निकाले गये कर्मचारियों को दो से तीन दिनों में बहाल कर दिया जाएगा। इस अवसर पर सेवा प्रदाता कर्मचारी संघ के हनुमान गहलोत, भैरू रतन औझा, मान सिंह, विक्रम सौलंकी, विजय सिंह, धनराज जावा, अविनाश, उमेश पाण्डे, ऋषिराज, जुबेर खान, प्रवीण स्वामी, विनोद गहलोत, दिगविजय आहुजा, राजेश भादाणी, रोनक चागरा, जितेन्द्र वालमिकी, विष्णु टॉक, दयाशंकर बारासा, नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।    
फोटो-30बीकेएन पीएच-3

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यू सांगानेर रोड के व्यापारियों ने किया तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध, सड़क चौड़ीकरण में व्यापारियों को मुआवजा व पुनर्वास देने की मांग न्यू सांगानेर रोड के व्यापारियों ने किया तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध, सड़क चौड़ीकरण में व्यापारियों को मुआवजा व पुनर्वास देने की मांग
न्यू सांगानेर रोड से गुर्जर की थड़ी तक सड़क चौड़ीकरण के जेडीए नोटिसों के विरोध में व्यापारियों ने सांकेतिक धरना...
दूरसंचार कंपनियों को बिना डाटा वाले पैकेज भी देने होंगे, कम आय वाले ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे
गांव की सरकार : चुनाव का काउंटडाउन शुरू, आज और कल निकलेगी आरक्षण की लॉटरी
सात में से छह निगमों में भाजपा के उप महापौर, बीकानेर में बहुमत के बाद भी हारी कांग्रेस
मथानिया में सियासत का हेलमेट वार! उपाध्यक्ष चुनाव में सिर पर सुरक्षा कवच पहनकर पहुंचीं दिव्या मदेरणा
मंडे को 22, ट्यूजडे को 1 वोट! बस्सी में कहां गए भाजपा के वोट
सस्पेंस खत्म : मतदान से पूर्व लापता कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी आईं सामने, पुलिस ने किया दस्तयाब