दूरसंचार कंपनियों को बिना डाटा वाले पैकेज भी देने होंगे, कम आय वाले ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे

आम उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

दूरसंचार कंपनियों को बिना डाटा वाले पैकेज भी देने होंगे, कम आय वाले ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए वॉइस-एसएमएस वाले पैकेज देना अनिवार्य कर दिया है। 30 दिन या उससे कम वैधता वाले डेटा पैक्स के समकक्ष अब कम कीमत में बिना डेटा वाले पैक भी उपलब्ध होंगे। इससे कम आय वाले और केवल कॉलिंग-एसएमएस इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।

नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनियों को 30 दिन या उससे कम अवधि के हर वॉइस-एसएमएस-डाटा पैकेज के लिए अब बिना डाटा वाले वॉइस-एसएमएस पैकेज भी देने होंगे।  भारतीय दूरसंचार प्राधिकरण (ट्राई) ने बताया कि 30 दिन या उससे कम अवधि की वैधता वाले वॉइस-एसएमएस-डाटा पैकेजे के समकक्ष उसी अवधि का एक वॉइस-एसएमएस पैकेज भी होना चाहिए। इस पैकेज की कीमत समुचित रूप से कम होनी चाहिए। 

ऐसा पैकेज भी जिसका तय तारीख पर हो रिचार्ज

इसके अलावा, वॉइस-एसएमएस का कम से कम एक ऐसा पैकेज रखना भी जरूरी बना दिया गया है जिसका रिचार्ज हर महीने एक ही तारीख पर हो और यदि किसी महीने में वह तारीख नहीं है तो उस महीने की अंतिम तारीख को कराने की जरूरत हो। ट्राई के नए निर्देशों के अनुसार, वॉइस-एसएमएस का एक पैकेज ऐसा भी रखना अनिवार्य कर दिया गया है जिसकी अवधि 30 दिन या एक महीने से अधिक की अवधि वाले वॉइस-एसएमएस-डाटा पैकेज के समान हो। 

कम आय वाले ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे

Read More उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

नियामक का कहना है कि इससे ग्राहकों को, विशेषकर कम आय वाले ग्राहकों को, ज्यादा विकल्प मिल सकेंगे। वे अपनी जरूरत और आर्थिक सामर्थ्य के हिसाब से रिचार्ज करा सकेंगे। कुल मिलाकर यह उन ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद होगा जो बिना डाटा के पैकेज चाहते हैं।  

Read More न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति

Post Comment

Comment List

Latest News

रूस-यूक्रेन शांति समझौते की शर्तों पर हो रही चर्चा : समझौता कर रहे जेलेंस्की, ट्रंप बोले- समझौते पर पहुंचना दोनों पक्षों के हित में रूस-यूक्रेन शांति समझौते की शर्तों पर हो रही चर्चा : समझौता कर रहे जेलेंस्की, ट्रंप बोले- समझौते पर पहुंचना दोनों पक्षों के हित में
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन से शांति समझौते की शर्तों पर...
एशियन गेम्स 2026: एशियन गेम्स में भारत को एक और मेडल, मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक 
वंदे मातरम् पूरा नहीं गाने पर आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
भाजपा की निकाय जीत : जमीनी मुद्दों से मैदान में प्रचार, भजनलाल मॉडल ने बदली निकायों की चुनावी बयार
पंचायती राज चुनाव की निकली लॉटरी : 22 पंचायत समितियों में प्रधान पद का आरक्षण तय, कहीं महिला तो कहीं एससी-एसटी वर्ग को मौका
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मू ने विजेताओं को किया सम्मानित, अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कारय ; ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म अवार्ड
न्यू सांगानेर रोड के व्यापारियों ने किया तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध, सड़क चौड़ीकरण में व्यापारियों को मुआवजा व पुनर्वास देने की मांग