सरे बाजार कपड़ा व्यापारी को गोली मारी, हालत गंभीर

बूंदी जिले के लाखेरी के बाटम बाजार में बाइक पर आए दो बदमाशों ने की वारदात

सरे बाजार कपड़ा व्यापारी को गोली मारी, हालत गंभीर

शहर में शनिवार को दिन दहाड़े बाटम बाजार में एक कपड़ा व्यापारी को गोली मार दिया। व्यापारी गंभीर घायल हो गया।

लाखेरी। शहर में शनिवार को दिन दहाड़े बाटम बाजार में एक कपड़ा व्यापारी को गोली मार दिया। व्यापारी गंभीर घायल हो गया। सरे आम फायरिंग की घटना से बाजार में दशहत फैल गई। लहूलुहान व्यापारी को लाखेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कोटा अस्पताल रेफर कर दिया गया। मोटर साइकिल पर आए दो बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। दोनों बदमाशों की उम्र 20 से 25 साल की बताई जा रही है।

 जानकारी के अनुसार बॉटम बाजार पर प्रीतम सिंह उर्फ  प्रिंस उम्र 34 साल को जांघ में एक गोली लगी। प्रीतम हर रोज की तरह अपनी कपड़े की दुकान पर आया। वह दुकान खोलकर सफ ाई कर रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए। जिसमें बाइक चला रहा युवक नकाबपोश था। दुकान की सफाई करते प्रीतम सिंह को बाइक के पीछे सवार बदमाश ने देसी कट्टे से फायर कर दिया। जिससे एक गोली प्रीतम की जांग में लगी। फायरिंग होते ही बाजार में दहशत फैल गई। गोली मारते ही आरोपी बाइक से फरार हो गए। इस दौरान गंभीर घायल प्रीतम को पड़ोस के व्यापारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफ र किया। सूचना पर एएसपी किशोरीलाल मीणा, केसवरायपाटन डीएसपी शंकर, कापरेन थाना प्रभारी, लाखेरी थाना प्रभारी आदि पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।  घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने जानकारी जुटाई कि वारदात करने वाले आरोपी 20 से 25 साल की उम्र के है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
फोटो केप्सन: पुलिस अधिकारी मौका मुआयना करते हुए।

Post Comment

Comment List

Latest News

साइबर फ्रॉड (डिजिटल अरेस्ट) : 2025 में हजारों करोड़ की ठगी, हर राज्य का नागरिक निशाने पर; सबसे ज्यादा साइबर फ्रॉड का नुकसान महाराष्ट्र में साइबर फ्रॉड (डिजिटल अरेस्ट) : 2025 में हजारों करोड़ की ठगी, हर राज्य का नागरिक निशाने पर; सबसे ज्यादा साइबर फ्रॉड का नुकसान महाराष्ट्र में
साइबर फ्रॉड से कुल नुकसान लगभग 20 हजार करोड़ रुपए आंका गया है, जिसमें डिजिटल अरेस्ट स्कैम की हिस्सेदारी करीब...
कोचिंग सेंटर नियंत्रण बिल को इसी माह लागू करने की तैयारी, ड्राफ्ट में संशोधनों को उच्च स्तर से मिल सकती है मंजूरी
ट्रंप का ऐलान : ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर लगेगा 25 प्रतिशत टैरिफ, भारत और चीन पर भी पड़ सकता है असर
मुख्यमंत्री ने किया एक लाख भर्तियों का कलैण्डर जारी, कहा- युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा हमारे प्रदेश का भविष्य
जितेन्द्र सिंह ने की विकसित भारत संवाद में हिस्सा लेने वाले जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के युवाओं से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर आरटीओ प्रथम में लाइसेंस प्रक्रिया हुई सख्त, ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक से बदले नियम
ईरान में होने वाला है कुछ बड़ा! ट्रंप ने कहा 'कई बेहद कड़े विकल्पों' पर विचार कर रहा है अमेरिका