सीएडी की नहर में दरारें, ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का आरोप लगाया

पैनलों में उभर रही दरारें, उच्च स्तरीय जांच की मांग

सीएडी की नहर में दरारें, ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का आरोप लगाया

ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच व दोषी ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नमाना।  नमाना क्षेत्र के सिलोर—कालपुरिया—साकड़दा गांवों से होकर गुजर रही सीएडी बाय-मुख्य नहर के निर्माण कार्य को लेकर किसानों व ग्रामीणों में तीखी नाराजगी है। स्थानीय किसानों शंकर सैन, दशरथ कुशवाह, विष्णु गुर्जर, सुरेन्द्र मेघवाल, आशिष सुमन, विनोद सुमन व फोरू प्रजापत ने आरोप लगाया कि नहर निर्माण में संबंधित ठेकेदारों ने घटिया सामग्री उपयोग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साढ़े एक साल में हुए कार्य के पैनलों में जगह-जगह दरारें आ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पैनलों की ऊपरी सतह हटाकर नीचे से मिट्टी निकालने पर दरारें और अधिक स्पष्ट हो जाती हैं। ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच व दोषी ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों द्वारा लगाया गया घटिया सामग्री का आरोप गलत है; विभाग अपना कार्य निष्ठा से कर रहा है और बरसात के कारण कुछ साधन स्थानों पर नहीं पहुँच पाए थे, किन्तु जो कमी है उसे शीघ्रता से सुधारा जाएगा। सीएडी डायरेक्ट मैनेजर सुब्बा रेड्डी ने भी घटिया सामग्री के आरोप को असत्य बताया और कहा कि पत्थर की डस्ट को एमसेंड बनाकर लगाने का प्रावधान है; जिन पैनलों को क्षति हुई है उन्हें नवंबर में रिपेयर कर दिया जाएगा।
-अरविंद कुमार मीणा, सीएडी अधीक्षण अभियंता।

इनका कहना है सीएडी डायरेक्ट मैनेजर सुब्बा रेड्डी इन्होंने बताया कि घटिया सामग्री का आरोप गलत है, हम अपना कार्य कर रहे हैं, आगे से सुधार कर लिया जाएगा और जो यह पत्थर की डस्ट है, इसको एमसेंड बना कर इसको लगाने का प्रावधान भी है, और जिस जगह के पैनल डैमेज है उनको हम नवंबर के महीने में रिपेयर कर देंगे, आगे से सुधार कर लिया जाएगा।
-सुब्बा रेड्डी, मैनेजर, सीएडी डायरेक्ट।

भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष धनराज सुमन ने भी कहा कि संबंधित ठेकेदार ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है और मामला गंभीर है।उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है।
-धनराज सुमन, पूर्व भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष। 

Read More योजनाओं का आमजन तक पहुंचे लाभ : विभाग में नवनियुक्त कार्मिकों के प्रशिक्षण पर भी दिया जोर, समित शर्मा ने अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश

Post Comment

Comment List

Latest News

धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजापार्क में श्री साईं बाबा के 20वें वार्षिकोत्सव पर श्रीमद भागवत कथा में 'नंदोत्सव' धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने...
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं
जयपुर मंडल में सिग्नल विभाग की कार्यप्रणाली होगी डिजिटल, कर्मचारियों को मिले 100 हैंड-हेल्ड टैबलेट
कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, 88 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसली, जानें क्या है कारण ?
ईरान का दुबई पर नया हमला: यूएई पर अब तक 1,475 ड्रोन एवं 270 मिसाइल हमले