खुला सांवलिया सेठ का भंडार चढ़ावा 23 करोड़ रुपए पार, 90 किलो चांदी और सवा किलो सोना

भंडार की शेष रही राशि की गिनती छह चरणों में संपन्न हुई

खुला सांवलिया सेठ का भंडार चढ़ावा 23 करोड़ रुपए पार, 90 किलो चांदी और सवा किलो सोना

भक्तों द्वारा मंदिर कार्यालय में 220 ग्राम 100 मिली ग्राम सोना व 46 किलो 523 ग्राम चांदी भेंट स्वरूप जमा हुई।

भादसोड़ा। मेवाड़ अंचल के प्रमुख तीर्थ स्थल भगवान सांवलिया सेठ मंडफिया के दरबार में गत 29 दिसंबर को खोले गए भंडार की शेष रही राशि की गिनती मंदिर बोर्ड अध्यक्ष भेरूलाल गुर्जर एवं मुख्य निष्पादन अधिकारी प्रभा गौतम की उपस्थिति में छह चरणों में संपन्न हुई। मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर ने बताया कि छठे चरण की भंडार गिनती में 6 लाख 24 हजार 624 रुपए नकद प्राप्त हुए। इससे पूर्व पांच चरणों में हुई गिनती में 17 करोड़ 73 लाख 93 हजार रुपए नकद हासिल हुए थे। छह चरणों की गिनती को मिलाकर कुल 17 करोड़ 80 लाख 18 हजार 624 रुपए की नकद राशि मिली थी।

प्रशासनिक अधिकारी टेलर ने बताया कि इसके अलावा भंडार से निकले सोना-चांदी का तौल भी किया गया। भंडार से एक किलो 40 ग्राम सोना व 43 किलो 144 ग्राम चांदी प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि विभिन्न भक्तों द्वारा मंदिर कार्यालय में 220 ग्राम 100 मिली ग्राम सोना व 46 किलो 523 ग्राम चांदी भेंट स्वरूप जमा हुई। इसके अलावा विभिन्न भक्तों ने विभिन्न स्थानों से मनीऑर्डर भेजकर, ऑनलाइन द्वारा एवं स्वयं उपस्थित होकर मंदिर कार्यालय में 05 करोड़ 38 लाख 90 हजार 140 रुपए भेंट जमा किए। भगवान सांवलिया सेठ के एक माह के भंडार एवं भेंट कक्ष कार्यालय से कुल 23 करोड़ 19 लाख 08 हजार 764 रुपए का नकद चढ़ावा मिला। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा दक्षिण वार्ड 26: नालियों में गंदगी और मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने आमजन की परेशान कोटा दक्षिण वार्ड 26: नालियों में गंदगी और मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने आमजन की परेशान
सामुदायिक भवन नहीं होने की वजह से महंगी दर पर भवन की बुकिंग करवानी पड़ती है।
GO नहीं कैंसिल : इंडिगो की एक दिन में 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, आज भी नहीं हो पाएगी सामान्य, इंडिगो ने मांगी माफी
पुलकित सम्राट ने की चंकी पांडे की तारीफ, कहा- उनकी मेहनत देखकर हमें खुद सीखने की प्रेरणा मिलती है
कालवाड़ रोड पर बड़ी दुर्घटना टली : पानी की लाइन डालते समय टूटी CNG पाइपलाइन, आधे घंटे में नियंत्रण
राजस्थान विधान सभा में संसद की तर्ज पर बनेगा सेन्ट्रल हॉल : देवनानी अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- हॉल को महापुरुषों के थ्री-डी चित्रों से किया जायेगा सुसज्जित
जैविक आतंकवाद का बढ़ता खतरा : वैश्विक एकजुटता की जरूरत
रामबाग गोल्फ क्लब में वीर अहलावत की धमाकेदार जीत, जयपुर ओपन गोल्फ का जीता खिताब