PM Modi Rajasthan Visit: कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया: पीएम मोदी

महिलाओं, दलितों एवं पिछड़ों पर अत्याचार की बात होती है तो राजस्थान नम्बर एक पर है: मोदी

PM Modi Rajasthan Visit: कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस मिलीभगत में लगी रही और उसने राजस्थान को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी और पांच साल में कांगेस ने यही ही काम किया है।

चित्तौडगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस सरकार पर गत पांच साल में राजस्थान की साख को तबाह कर देने का आरोप लगाते हुए भरोसा दिलाया है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने पर वह जनहित की किसी योजना को नहीं रोकेगी वहीं गुंडागर्दी, दंगे, बेईमानी एवं भ्रष्टाचार रोकेगी और हर गरीब का पक्का घर, महिला सुरक्षा एवं रोजगार लाकर समृद्ध राजस्थान बनायेगी।  

मोदी सोमवार को यहां जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरा राजस्थान एवं मेवाड़ क्या सोच रहा है यहां साफ साफ दिखाई दे रहा है और राजस्थान ने आह्वान कर दिया है कि राजस्थान बचायेंगे भाजपा सरकार को लायेंगे। उन्होंने मेवाड़ एवं राजस्थान की पहचान अतिथि सत्कार, लोकसंगीत, लोक संस्कृति एवं शौर्य की है। एक-एक विरासत पर गर्व करने की है लेकिन गत पांच साल में कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि जब अपराध की खबरे आती है तो बड़ा दुख होता है और वह दुखी मन से कह रहे है कि आज जब अपराध की बात आती है तो कौन सा राज्य शीर्ष पर आता है, यह हमारा राजस्थान आता है। इसी तरह महिलाओं, दलितों एवं पिछड़ों पर अत्याचार की बात होती है तो राजस्थान नम्बर एक पर है।  

उन्होंने कहा ''मैं जनता को दुख के साथ पूछना चाहता हूं कि आपने पांच साल पहले इसके लिए कांग्रेस को वोट दिया था। राजस्थान में कांग्रेस ने लोगों को भ्रम में डालकर सरकार तो बना ली लेकिन वह सरकार चला नहीं पाई।" 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहे जबकि आधी कांग्रेस उनकी कुर्सी गिराने में लगी रही और जनता को अपने हाल पर छोड़ कर आपसी लड़ाई में ही लगे रहे। 

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस मिलीभगत में लगी रही और उसने राजस्थान को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी और पांच साल में कांगेस ने यही ही काम किया है। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या राजस्थान में ऐसी सरकार रहनी चाहिए, एक दिन भी रहनी चाहिए, क्या ऐसी सरकार चलेगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल