कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार सर्द हवा ने कंंपकपाया : तीन दिन से नहीं हुए सूर्य देव के दर्शन, लोगों की दिनचर्या 

पहाड़ों से आनी वाली ठंडी हवाओं ने गलन पैदा कर दी

कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार सर्द हवा ने कंंपकपाया : तीन दिन से नहीं हुए सूर्य देव के दर्शन, लोगों की दिनचर्या 
धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड क्षेत्र में गत तीन दिन से कड़ाके की सर्दी का दौर जारी। ऐसे में जहां दृश्यता में कमी आई है, वहीं लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने पर मजबूर हैं। लोगों की दिनचर्या बिगड़ी हुई है, वहीं पशु के जीवन पर संकट गहरा गया।  पिछले दो दिन से लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बुधवार को आसमान में सूर्यदेव के आने पर लोगों को दिन में कुछ राहत महसूस हुई।

बाड़ी। धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड क्षेत्र में गत तीन दिन से कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। ऐसे में जहां दृश्यता में कमी आई है, वहीं लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने पर मजबूर हैं। लोगों की दिनचर्या बिगड़ी हुई है, वहीं पशु के जीवन पर संकट गहरा गया है।  पिछले दो दिन से लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए है। बुधवार को आसमान में सूर्यदेव के आने पर लोगों को दिन में कुछ राहत महसूस हुई है। शहर के सैपऊ रोड निवासी रामावतार शर्मा ने बताया कि उपखण्ड में तीन दिन से कड़ाके की सर्दी का दौर चल रहा है, जिससं दिनचर्या पूरी तरह से बिगड़ गई है। पहाड़ों से आनी वाली ठंडी हवाओं ने गलन पैदा कर दी है।

पूर्व में नगर पालिका की ओर से चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाती थी, जो इस बार कहीं दिखाई नहीं दे रही। शहर के हाईवे 11बी और अन्य सड़क मार्गों पर भी धुंध छाई हुई है। घने कोहरे से दृश्यता 30 मीटर से भी कम पर आ गई है। जिसके चलते वाहनों को हेडलाइट जलाकर और स्पीड कम कर चलने पर मजबूर होना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से नववर्ष पर एक जनवरी को बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।
फोटो- 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक