करौली: पांचना बांध के गेट खोलकर नदी में छोड़ा पानी, बेढम और रावत ने बटन दबाकर खोले गेट

करौली में सिंचाई क्रांति की शुरुआत

करौली: पांचना बांध के गेट खोलकर नदी में छोड़ा पानी, बेढम और रावत ने बटन दबाकर खोले गेट
शीर्षक: पांचना बांध के गेट खुलने से गंभीर नदी में जल प्रवाह शुरू, किसानों को मिलेगी राहत राजस्थान के करौली जिले में दो दशक पुराना सिंचाई जल संकट समाप्त हो गया है। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने एक गरिमामय समारोह में पांचना बांध के गेट खोलकर गंभीर नदी में पानी की निकासी शुरू की।

करौली। जिले के पांचना बांध के गेट खोलते हुए गंभीर नदी में पानी छोड़ा गया है। जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री सुरेश रावत, गृह राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम तथा करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने बटन दबाकर बांध के गेट खोले। साथ ही गुड़ला-पांचना लिफ्ट परियोजना के माध्यम से भी सिंचाई के लिए जल आपूर्ति शुरू की गई।

बांध के गेट खोलने के साथ ही इससे जुड़ी तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की गई। साथ ही पांचना बांध से पानी की निकासी भी शुरू कर दी गई। पहाड़ी गांव स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में मंत्रियों, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानिय लोग मौजूद रहे।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुंबई में हाई अलर्ट: मूसलाधार बारिश के बीच स्कूल बंद, सरकारी कर्मचारियों के लिए आधे दिन की छुट्टी मुंबई में हाई अलर्ट: मूसलाधार बारिश के बीच स्कूल बंद, सरकारी कर्मचारियों के लिए आधे दिन की छुट्टी
महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी 'रेड अलर्ट' के...
त्रिवेणी में पानी की आवक शुरू, 72 घंटे में बीसलपुर बांध तक पहुंचने की उम्मीद
नितिन गडकरी ने की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा : बहुमॉडल अवसंरचना कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा- कार्य समयबद्ध पूरा होने से बढ़ेगी लॉजिस्टिक्स दक्षता
बारिश के बाद महाराज ब्रजराज सिंह स्टेडियम में भरा पानी
नाली पर अतिक्रमण से रास्ते में जलभराव, मोहल्लेवासी परेशान
कालेश्वरम परियोजना: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव का बड़ा हमला, कांग्रेस-बीआरएस के बीच सांठगांठ का लगाया आरोप
असर खबर का : बिजली के झूलते तारो से मिली निजात, ग्रामीणों ने जताया आभार