शीतलहर-गलन ने छुड़ाई धूजणी, आज भी रहेगा शीतलहर का जोर

शीतलहर-गलन ने छुड़ाई धूजणी,  आज भी रहेगा शीतलहर का जोर

माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री दर्ज, जोबनेर में 3 और सीकर में 3.5 डिग्री

 जयपुर। प्रदेश इन दिनों कोहरे और शीतलहर के साथ ही गलन भरी कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। बारिश और ओलावृष्टि का दौर खत्म होने के साथ ही अब पारे में लगातार गिरावट का दौर जारी होने से शीतलहर और गलन भरी सर्दी ने जनजीवन को काफी अस्त-व्यस्त किया हुआ है। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा लगातार जमाव बिंदु के नीचे माइनस में दर्ज किया जा रहा है। बीती रात भी आबू में न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री दर्ज किया गया। इससे बर्फ  जमने के साथ ही फसलों को भी काफी नुकसान होने का अंदेशा हैं। जोबनेर में तीन, सीकर जिले में 3.5 और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो 14 जनवरी यानि मकर संक्रांति से प्रदेश में शीतलहर से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है और दिन के साथ ही रात का तापमान भी बढ़ सकता है। हालांकि इसकी शुरुआत 13 जनवरी से ही हो जाएगी, लेकिन इस दिन पूर्वी राजस्थान के अलवर, सीकर और झुंझुनू जिलों में शीतलहर की संभावना है। 14 जनवरी से मौसम साफ रहेगा और सर्दी से राहत मिलेगी। कोहरे के कारण वाहन चालकों को कम दृश्यता के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी जयपुर में शीतलहर से हाल बेहाल बना हुआ है और इसके चलते बीती रात न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया।


आज भी रहेगा शीतलहर का जोर

प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को भी शीतलहर और कोहरे का असर रहेगा। अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, सीकर, दौसा, करौली, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और नागौर जिले में कहीं कहीं शीतलहर और कोहरे की संभावना है।


Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत