समुद्र है कांग्रेस पार्टी, पहले भी जाने वाले लौट कर वापस आए: गहलोत

समुद्र है कांग्रेस पार्टी, पहले भी जाने वाले लौट कर वापस आए: गहलोत

आरपीएन सिंह के भाजपा का दामन थामने और गुलाम नबी आजाद के अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर से कांग्रेस हटा लेने के बादव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

जयपुर। आरपीएन सिंह के भाजपा का दामन थामने और गुलाम नबी आजाद के अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर से कांग्रेस हटा लेने के बादव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर झंडारोहण कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि कांग्रेस एक समुद्र है, जिसमें पहले भी लोग पार्टी छोड़ कर गए थे,लेकिन बाद में उन्हें पार्टी में लौटना पड़ा। मैं नाम नहीं लेना चाहता लेकिन कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर गए और वापस भी आए।


सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसे देश के हर गांव में पहचाना जाता है। भाजपा सत्ता में तो है लेकिन नॉर्थईस्ट या दक्षिण राज्यों में इन्हें कोई नहीं पूछता। कांग्रेस चाहे आज सरकार में है या सरकार के बाहर है, लेकिन हर घर में कांग्रेस की पकड़ है। कोई भी नेता पार्टी छोड़कर जाता है तो इससे कोई फर्क कांग्रेस पार्टी को नहीं पड़ता, अगर कोई नेता पार्टी छोड़कर जाता है तो उसका भी स्वागत और अगर कोई पार्टी में वापस आता है तो उसका भी स्वागत है।


गुलाम नबी आजाद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ऐसी चर्चाएं तो चलती रहेगी, लेकिन इन बातों से यह साफ होता है कि भाजपा की सोच और अप्रोच क्या है। आज देश में भयंकर बेरोजगारी है और नौजवान दुखी है, लेकिन उस बात पर चिंता नहीं की जा रही है। अब लोग समझ गए हैं कि 2014 में जो वादे कर मोदी सरकार सत्ता में आई थी वह वादे झूठे साबित हुए हैं। पार्टी छोड़ने के मुद्दे पर गहलोत ने यह भी कहा कि राहुल गांधी पहले ही साफ कर चुके हैं जिन्हें पार्टी छोड़कर जाना है वह जा सकते हैं, लेकिन जो पार्टी में रहना चाहते हैं वह अपना काम करें। अगर आप पार्टी में रहकर ही पार्टी की बुराई करोगे आपके मन और मस्तिष्क में पार्टी की बात नहीं रहेगी तो उससे पार्टी को ज्यादा नुकसान होता है। इससे अच्छा है कि आप पार्टी से बाहर चले जाएं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई