प्रदेश में 200 बांध-तालाबों के जीर्णोद्धार पर खर्च होंगे 300 करोड़, टोडाभीम का बिशन समंद बांध 2027 तक होगा पूर्ण
नवम्बर 2025 को तकनीकी मूल्यांकन के उपरांत वर्क ऑर्डर जारी
प्रदेश के जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुके बांधों और तालाबों के पुनरुद्धार पर राज्य सरकार वर्ष 2026-27 में प्रथम चरण में लगभग 200 बांधों एवं तालाबों के जीर्णोद्धार हेतु 300 करोड़ खर्च होंगे।
जयपुर। प्रदेश के जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुके बांधों और तालाबों के पुनरुद्धार पर राज्य सरकार वर्ष 2026-27 में प्रथम चरण में लगभग 200 बांधों एवं तालाबों के जीर्णोद्धार हेतु 300 करोड़ खर्च होंगे। इस पहल का उद्देश्य जल संरक्षण क्षमता बढ़ाना और ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।
इसी क्रम में टोडाभीम क्षेत्र के बिशन समंद बांध एवं नहर निर्माण कार्य को वर्ष 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परियोजना के लिए 12 अगस्त 2025 को प्रशासनिक स्वीकृति तथा 229.69 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई थी। परियोजना के लिए 30 अगस्त 2025 को पहली निविदा आमंत्रित की गई, लेकिन किसी भी बिडर ने भाग नहीं लिया। इसके बाद विभाग ने पुनः निविदा प्रक्रिया शुरू की। 24 नवम्बर 2025 को तकनीकी मूल्यांकन के उपरांत वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया और अब निर्माण कार्य धरातल पर प्रारंभ हो चुका है।

Comment List