सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले के बावजूद जारी है भारत-अमेरिका व्यापारिक समझौता : भारत के साथ रिश्ते अच्छे, ट्रंप ने कहा- हम उसके साथ जारी रखेंगे व्यापार

हम उस संघर्ष को खत्म करना चाहते हैं

सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले के बावजूद जारी है भारत-अमेरिका व्यापारिक समझौता : भारत के साथ रिश्ते अच्छे, ट्रंप ने कहा- हम उसके साथ जारी रखेंगे व्यापार

वह मेरे कहने पर बहुत पीछे हट गया, क्योंकि हम उस संघर्ष को खत्म करना चाहते हैं जिसमें हर महीने 25,000 लोग मर रहे हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आयातित वस्तुओं पर लगाए जाने वाले आपातकालीन करों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कोई असर नहीं पड़ेगा और भारत आयात शुल्क देना जारी रखेगा, जबकि अमेरिका को कोई शुल्क नहीं देना है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापारिक समझौता जारी है। ट्रंप ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि भारत के साथ मेरे रिश्ते बहुत अच्छे हैं और हम उसके साथ व्यापार जारी रखे हुए हैं। भारत रूस से बाहर निकल गया। भारत अपना तेल रूस से ले रहा था और वह मेरे कहने पर बहुत पीछे हट गया, क्योंकि हम उस संघर्ष को खत्म करना चाहते हैं, जिसमें हर महीने 25,000 लोग मर रहे हैं।

अमेरिका और भारत ने फरवरी की शुरुआत में घोषणा की है कि उन्होंने अंतरिम व्यापारिक समझौते के लिए एक ढ़ांचा बना लिया है। ट्रंप ने एक आदेश जारी किया, जिसमें रूस की तेल खरीद के लिए भारत पर लगाया गया 25 प्रतिशत दंडात्मक आयात शुल्क हटा दिया गया और जवाबी आयात शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया। ट्रंप ने दावा किया कि नयी दिल्ली ने मॉस्को से ऊर्जा आयात बंद करने और अमेरिकी ऊर्जा वस्तुओं को खरीदने का वादा किया है। उनसे जब पूछा गया कि क्या अदालत के फैसले से भारत के साथ व्यापारिक समझौते पर असर पड़ेगा, तो ट्रंप ने जवाब दिया, कुछ नहीं बदलेगा। उन्होंने कहा कि वह आयात शुल्क देगा, लेकिन हम कोई आयात शुल्क नहीं देंगे। यह पहले जैसा नहीं है, जैसा कि आप जानते हैं।

Tags: trade

Post Comment

Comment List

Latest News

एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन सही : प्रदर्शनकारियों ने किसानों और युवाओं के समर्थन में उठाई आवाज, सुप्रिया ने कहा- विरोध स्थल को लेकर की जा रही आलोचना गलत एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन सही : प्रदर्शनकारियों ने किसानों और युवाओं के समर्थन में उठाई आवाज, सुप्रिया ने कहा- विरोध स्थल को लेकर की जा रही आलोचना गलत
युवा कांग्रेस के लगभग 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का यह भी कहना है कि इन...
कान्हा रेस्टोरेंट पर आयकर कार्रवाई : 7.5-करोड़ का सोना जब्त, 25 लाख की नकदी भी सीज; आगे की कार्रवाई में करोड़ों की चल-अचल संपत्ति मिलने की आंशका
कांग्रेस मुख्यालय के घेराव के दौरान भाजपा युवा मोर्चा और पुलिस में धक्का-मुक्की : पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी 
PM-उच्चतर शिक्षा अभियान की समीक्षा : 330 करोड़ की परियोजनाएं प्रगतिरत, 90 करोड़ व्यय
जयपुर जिले की अंतिम मतदाता सूची 2026 जारी, मतदाताओं की संख्या 44.35 लाख के पार
भोपाल में कांग्रेस की किसान रैली का नेतृत्व करेंगे खड़गे और राहुल गांधी : देश के अन्नदाताओं की आवाज की जाएगी बुलंद, पार्टी किसानों के सामने रखेगी मुद्दे
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव