चिली के साथ बड़ी डील करेगा भारत : फ्री ट्रेड एग्रीमेंट बातचीत के अंतिम चरण में है, इसके पास दुनिया का सबसे वैल्यूएबल लिथियम और अन्य खनिज

मैन्युफैक्चरिंग टारगेट को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है

चिली के साथ बड़ी डील करेगा भारत : फ्री ट्रेड एग्रीमेंट बातचीत के अंतिम चरण में है, इसके पास दुनिया का सबसे वैल्यूएबल लिथियम और अन्य खनिज

यह डील ऐसे समय में होने जा रही है, जब महत्वपूर्ण खनिजों और दुर्लभ धातुओं तक पहुंच एक भू-राजनीतिक हथियार बन गए हैं और ग्लोबल पॉवर पॉलिटिक्स में इसका इस्तेमाल एक महत्वपूर्ण भूमिका के तौर पर हो रहे हैं।

नई दिल्ली। भारत-अमेरिका और भारत-यूरोपीय संघ के बीच डील इन दिनों सुर्खियां बनी हुई हैं। वहीं भारत एक छोटे से देश से ब़ड़ी डील करने जा रहा है, (जो भारत को रणनीतिक तौर पर मजबूत कर सकता है) जिसकी चर्चा भी नहीं हो रही है। अगर ये डील पूरी हो गई, तो भारत के हाथ कुछ ऐसे रेयर अर्थ मिनरल्स लग सकते हैं, जिसे आज कई देश रणनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत एक छोटे से देश चिली (दक्षिण अमेरिकी में एंडिज पर्वत और प्रशांत महासागर के बीच स्थित लंबा और संकरा देश) के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट बातचीत के अंतिम चरण में है। चिली के पास दुनिया के कुछ सबसे वैल्यूएबल लिथियम और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों के भंडार हैं। यह मुक्त व्यापार समझौता भारत की मैन्युफैक्चरिंग टारगेट को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह डील ऐसे समय में होने जा रही है, जब महत्वपूर्ण खनिजों और दुर्लभ धातुओं तक पहुंच एक भू-राजनीतिक हथियार बन गए हैं और ग्लोबल पॉवर पॉलिटिक्स में इसका इस्तेमाल एक महत्वपूर्ण भूमिका के तौर पर हो रहे हैं।

 बातचीत लगभग पूरी

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पिछले महीने कहा था कि भारत और चिली के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत जल्द ही पूरा होने जा रहा है। गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि इस समझौते से भारतीय व्यवसायों के लिए महत्वपूर्ण खनिजों तक पहुंच आसान बन जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत चिली के अलावा, अन्य कई देशों के साथ एफटीए डील पर चर्चा कर रहा है।

चिली के पास ऐसा क्या है?

Read More हरे निशान में खुलने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव, इन कंपनियों में दिखेगा आज एक्शन, जरूर रखें नजर

चिली दुनिया में अपने विशाल खनिज भंडारों के लिए दुनिया भर में फेमस है। यह साउथ अमेरिकी देश खासतौर से लिथियम के लिए जाना जाता है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों और ऊर्जा भंडारण सिस्टम की बैटरियों के लिए एक महत्वपूर्ण चीज है। लिथियम के अलावा, चिली में तांबा, रेनियम, मोलिब्डेनम और कोबाल्ट के भी महत्वपूर्ण भंडार हैं, जो इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण, आॅटोमोबाइल और सौर ऊर्जा क्षेत्र के लिए बेहद खास है।

Read More रोहिणी में खुले सीवर ने ली जान : मैनहोल में गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने शव किया बरामद 

भारत और चिली के बीच कारोबार

Read More रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, बोलें-ब्रिक्स, एससीओ आम सहमति से काम करते हैं, नाटो के फैसले अमेरिका की मर्जी पर निर्भर

भारत और चिली के बीच द्विपक्षीय व्यापार अभी बहुत कम है, लेकिन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के बाद यह डील बड़ी हो सकती है।  वित्त वर्ष 2024-25 में चिली को भारत का निर्यात 2.46 प्रतिशत घटकर 1.15 अरब डॉलर रहा, जबकि चिली से आयात में भारी वृद्धि हुई और यह 72 प्रतिशत बढ़कर 2.60 अरब डॉलर हो गया. एफटीए के बाद इसमें और भी उछाल हो सकता है, जो भारत की मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती दे सकता है।

भारत के लिए यह क्यों बड़ी डील हो सकती है?

ग्लोबल इकोनॉमी में महत्वपूर्ण खनिज अब सिर्फ इंडस्ट्रियल चीजें नहीं, बल्कि रणनीतिक एसेट बन चुके हैं। लिथियम, तांबा, कोबाल्ट, रेनियम और मोलिब्डेनम इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक वाहनों, रिन्यूवेबल एनर्जी सिस्टम और आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लिए ज्यादा खास हो चुके हैं। ये चीजें अब इंडस्ट्री कंप्टीशन और नेशनल सिक्योरिटी तय करने में एक खास भूमिका निभा रही हैं। इसे हासिल करने के लिए देशों के बीच होड़ मची हुई है। ऐसे में चिली के साथ भारत की ये डील इन खनिज आवश्यकताओं को पूरा कर सकती है। फिर चीन जैसे देशों पर भारत की निर्भरता कम हो सकती है।   

Tags: trade

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू चार्लटन एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामिल, बोलें-इस समिट से भारत बनेगा दुनिया का नया 'AI पावरहाउस'?  ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू चार्लटन एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामिल, बोलें-इस समिट से भारत बनेगा दुनिया का नया 'AI पावरहाउस'? 
ऑस्ट्रेलियाई मंत्री डॉ. एंड्रयू चार्लटन भारत में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट' में भाग लेंगे। वह सुरक्षित एआई और 'ऑस्ट्रेलिया-भारत रणनीतिक...
Weather Update : आज मौसम में बदलाव के आसार, बारिश की भी संभावना 
दो जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार, जानें
कला प्रेमियों ने देखी ‘एका द वन’ प्रदर्शनी, 68 पेंटिंग्स की गई प्रदर्शित 
असम सीएम हिमंत सरमा ने कांग्रेस के पूर्व नेता भूपेन कुमार बोरा के भाजपा में शामिल होने का दिया संकेत, कल दिया था पार्टी से इस्तीफा
अमेरिकी मानवाधिकार कार्यकर्ता जेसी जैक्सन का 84 साल की उम्र में निधन, राष्ट्रपति पद के लिए भी लड़ चुके थे चुनाव
राजस्थान से ‘भारत विस्तार’ का शंखनाद, एआई से बदलेगी खेती की तस्वीर