CMO में बेरोजगारों की मांगों को लेकर समाप्त हुआ वार्ता का पहला दौर, महापड़ाव जारी

CMO में बेरोजगारों की मांगों को लेकर समाप्त हुआ वार्ता का पहला दौर, महापड़ाव जारी
पहले दौर की वार्ता सकारात्मक रही है लेकिन परिणाम अभी नहीं मिला है इसलिए महापड़ाव जारी रहेगा।

जयपुर। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की विभिन्न मांगों पर चर्चा करने के लिए सीएमओ में बेरोजगार महासंघ के प्रतिनिधिमंडल का सीएम के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका, स्पेशल सेक्रेटरीआरती डोगरा और जॉइंट सेक्रेटरी ललित कुमार के साथ वार्ता का पहला दौर समाप्त हो गया है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि हमने अधिकारियों को अपनी मांगों से अवगत करवाया है। पहले दौर की वार्ता में धरना स्थल पर बैठे रीट शिक्षक भर्ती 2018, प्रयोगशाला सहायक, शिक्षक भर्ती 2012,फार्मासिस्ट, स्कूल व्याख्याता भर्ती 2018, पंचायत राज, एलडीसी एवं नए कानून में संशोधन सहित कई मांगों पर वार्ता हुई। यादव ने कहा कि कुलदीप रांका चिकित्सा विभाग की भर्तियों को लेकर विभाग के प्रमुख शासन सचिव से आज वार्ता करेंगे।

वहीं बेरोजगारों के प्रतिनिधिमंडल की पंचायती राज विभाग की प्रमुख शासन सचिव अर्पणा अरोड़ा से शाम चार बजे वार्ता होगी और और अन्य विभागों के प्रमुख सचिव से कुलदीप राका जी बैठक करेंगे। यादव ने बताया कि आज वार्ता का पहला दौर समाप्त हो चुका है और जल्द ही वार्ता का दूसरा दौर शुरू होगा। जिसमें प्रतिनिधिमंडल फर्जी डिग्री, डिप्लोमा और फर्जी सर्टिफिकेट को भी गैर जमानती कानून में शामिल करने की मांग करेगा। यादव ने कहा कि पहले दौर की वार्ता सकारात्मक रही है लेकिन परिणाम अभी नहीं मिला है इसलिए महापड़ाव जारी रहेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिका द्वारा भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी पर केंद्र सरकार की विदेश...
यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय