मंडी शुल्क के विरोध में दाल मिल व्यापारियों की सांकेतिक हड़ताल

कलेक्टर को दिया मांग पत्र 

मंडी शुल्क के विरोध में दाल मिल व्यापारियों की सांकेतिक हड़ताल

कृषि कल्याण शुल्क व अन्य राज्यों से आयात होने वाले कच्चे माल पर मंडी टैक्स लगाने के विरोध में व्यापारियों ने 4 दिसंबर को मंडी में बोली नहीं लगाने तथा मिलो में एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखने का फैसला किया है

जयपुर। कृषि कल्याण शुल्क व अन्य राज्यों से आयात होने वाले कच्चे माल पर मंडी टैक्स लगाने के विरोध में व्यापारियों ने 4 दिसंबर को मंडी में बोली नहीं लगाने तथा मिलो में एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखने का फैसला किया है। दाल मिलों की ये सांकेतिक हड़ताल पूरे प्रदेश में रहेगी। प्रदेश दाल मिल महासंघ समिति के संयुक्त मंत्री पवन अग्रवाल ने बताया कि इस सांकेतिक हड़ताल से पहले व्यापारियों ने मंगलवार को जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी को स्वयं एवं मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया जिसमें कृषक कल्याण शुल्क हटाने, मंडी शुल्क 0.50 प्रतिशत करने तथा राज्य के बाहर से आने वाले कच्चे माल पर से मंडी टैक्स हटाने की प्रमुख रूप से मांग की गई है।

उन्होंने बताया कि सांकेतिक हड़ताल पर भी बात नहीं बनी तो व्यापारियों को कड़ी रणनीति बना अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ज्ञापन देने में जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल , फोर्टी कार्यकारी अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, जयपुर के दाल मिलर्स एवं आटा फ्लोर मिल के सदस्यगण मौजूद थे, आटा फ्लोर मिलों ने भी फ्लोर मिले बंद रखकर इस बंद को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति, कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे 21 करोड़ 26 लाख से अधिक लागत के विकास कार्य मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति, कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे 21 करोड़ 26 लाख से अधिक लागत के विकास कार्य
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कृषि उपज मंडियों के विकास के लिए 21.26 करोड़ रुपए के...
विश्व धरोहर दिवस : जंतर-मंतर में पर्यटकों को मिला नि :शुल्क प्रवेश, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक धरोहर की महत्ता को जाना
प्रदेश में भीषण गर्मी की चेतावनी : अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है बढ़ोतरी, धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना
अंतरराष्ट्रीय विधायी प्रशिक्षण कार्यक्रम : वासुदेव देवनानी ने कहा- सरल भाषा से जनता तक पहुंचे कानून, पारदर्शिता जरूरी
आज रात देश को संबोधित करेंगे मोदी : महिला आरक्षण विधेयक पर रख सकते है अपनी बात, विधेयक के गिरने के लिए विपक्ष को ठहराया जिम्मेदार
आरएएस-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी : बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, 2391 अभ्यर्थी वरीयता सूची में शामिल
खराब मौसम के बीच जयपुर बना सहारा : 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग, बाद में सुरक्षित रवाना