चोरी के आरोप से आहत युवक ने खाया जहर, 4 पेज का छोड़ा सुसाइड नोट लिखा : मेरा जनाजा उस लड़की के घर के आगे से निकले

सुसाइड नोट लिखने के बाद वीडियो भी बनाया

चोरी के आरोप से आहत युवक ने खाया जहर, 4 पेज का छोड़ा सुसाइड नोट लिखा : मेरा जनाजा उस लड़की के घर के आगे से निकले

दानिश ने मरने से पहले उसके छोटे भाई साहिल के मोबाइल में सुसाइड करने की वजह बताते एक वीडियो बनाकर गया और घर पर सुसाइड नोट लिखकर गया है।

चेचट। कस्बे में मोबाइल चोरी के आरोप से आहत युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। युवक ने 4 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसका वीडियो जारी किया है। जिसमें मृतक दानिश अली अपनी परिचित लड़की और उसके मामा पर मोबाइल चोरी के झूठे मामले में फंसाने सहित आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। सुसाइड से पहले वीडियो में पुलिस से आग्रह किया कि सच्चाई का पता लगा कर उचित कार्यवाही करें। थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि चेचट निवासी दानिश (25) पुत्र छोटू खां ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने 4 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें युवक ने लिखा मेरी आखिरी ख्वाहिश पूरी करना। मेरा जनाजा उसके लड़की के घर के आगे से निकले, उसने मेरा सब कुछ उजाड़ दिया। दानिश के पिता ने रिपोर्ट दी कि रात 12 बजे दानिश उल्टी कर रहा था, उसने जहर खाया था। बेटे को चेचट सीएचसी लेकर पहुंचे, गंभीर हालत में झालावाड़ रेफर कर दिया गया। जहां सुबह 4 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता छोटू खां ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि मेरे बेटे दानिश ने मरने से पहले उसके छोटे भाई साहिल के मोबाइल में सुसाइड करने की वजह बताते एक वीडियो बनाकर गया और घर पर सुसाइड नोट लिखकर गया है। जिसके आधार पर मेरे बेटे दानिश ने सुसाइड की है। परिजनों ने मामले को सघनता से लेते सुसाइड नोट व वायरल वीडियो के माध्यम से प्रशासन से मांग की हैं की मामले की जांच करे एवं खुलासे की बात कही।

इनका कहना है: थानाधिकारी ने बताया कि लड़की से एक तरफा प्यार की बात सामने आ रही है। लड़की की शादी होने वाली है। लड़की के परिजनों ने युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था, जिससे वह आहत था। युवक के पास से 4 पेज का सुसाइड नोट मिला। सुसाइड से पहले दानिश ने छोटे भाई साहिल का मोबाइल लिया था। उसने 4 पेज का सुसाइड नोट लिखने के बाद वीडियो बनाया था।  

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने राज्यसभा हेतु नामांकन दाखिल किया। टीएमसी...
इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 
सचिन पायलट का बिहार सरकार पर हमला, बोले-नीतीश ने कई बार बदला मन, जनता को रखा धोखे में, केंद्र की 'चुप्पी' को राष्ट्रीय अखंडता के लिए बताया खतरा
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर में नियम विरुद्ध पट्टों के मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण,  सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च