फर्नीचर गोदाम में भीषण आग : एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, रसायनों की वजह से बढ़ी मुश्किलें

दमकल विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है

फर्नीचर गोदाम में भीषण आग : एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, रसायनों की वजह से बढ़ी मुश्किलें

आग चंद्रा रैकड़ सावित्री देवी के फर्नीचर गोदाम में लगी, जो प्लॉट नंबर B-SLS नगर, विद्याधर नगर में स्थित है।

जयपुर। विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। यह हादसा रात करीब 12:15 बजे हुआ जब अम्बाबाड़ी स्थित भियानी कॉलेज के सामने चंद्रा फर्नीचर के गोदाम में आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। असिस्टेंट फायर ऑफिसर भंवर ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गोदाम में फर्नीचर के साथ कुछ केमिकल भी रखे हुए थे, जिसके कारण आग बार-बार धधक रही थी। इस वजह से दमकलकर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता और प्रयास करने पड़े।

आग चंद्रा रैकड़ सावित्री देवी के फर्नीचर गोदाम में लगी, जो प्लॉट नंबर B-SLS नगर, विद्याधर नगर में स्थित है। आग से गोदाम में रखा अधिकांश फर्नीचर जलकर खाक हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। दमकल विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या केमिकल की प्रतिक्रिया को आग लगने की वजह माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान-इयरायल युद्व: डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान, बोले-निर्दोषों को मारने वाले ईरानियों को मारना बड़ा सम्मान, ईरानी शासन को पूरी तरह कर देंगे नष्ट  ईरान-इयरायल युद्व: डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान, बोले-निर्दोषों को मारने वाले ईरानियों को मारना बड़ा सम्मान, ईरानी शासन को पूरी तरह कर देंगे नष्ट 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 47वें राष्ट्रपति के रूप में ईरानी शासन को खत्म करना उनके लिए सम्मान...
"कुंभ गर्ल" मोनालिसा की शादी पर बढ़ा बवाल: पिता ने लगाई सीएम मोहन यादव से बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार, कहा-धोखे से फंसाया और मुझे केरल से भगाया
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव 
देहरादून में शुरू हुई रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग : अक्षय ओबेरॉय ने सेट से साझा की झलकियां, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर होगी फिल्म 
राजस्थान हाईकोर्ट ने समान मुद्दे पर नई अतिक्रमण याचिका की खारिज, पूर्व याचिका पर सुनवाई जारी रखने का निर्देश
असर खबर का - खानपुर सीएचसी को मिले डॉक्टर, मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा
जेकेसीए घोटाले में फारूक अब्दुल्ला को बड़ी राहत: अदालत ने गैर-जमानती वारंट वापस लिया, 30 मार्च को होगी अगली सुनवाई