SIR को लेकर अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, प्रक्रिया को लेकर उठाए गंभीर सवाल और जताई आपत्ति

अपीलीय ट्रिब्यूनल में निपटाए गए 91% मामलों में गलत तरीके से वोट काटे

SIR को लेकर अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, प्रक्रिया को लेकर उठाए गंभीर सवाल और जताई आपत्ति
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पश्चिम बंगाल में SIR के तहत गलत तरीके से मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जालोर के अम्रत 2 प्रोजेक्ट का काम एक साल से बंद होने और फंड की कमी का हवाला देकर राज्य की भाजपा सरकार पर भी हमला बोला।

जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर के तहत मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। गहलोत ने कहा कि कभी भारतीय चुनाव आयोग की निष्पक्षता की मिसाल पूरी दुनिया देती थी, लेकिन आज उसकी कार्यशैली पर देश में ही सवाल खड़े हो रहे हैं। एसआईआर अपीलीय ट्रिब्यूनल में अब तक निपटाए गए 82,782 मामलों में 91 प्रतिशत मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए जाने की बात सामने आई है। बंगाल में करीब 27 लाख वोट काटे जाने की शिकायतें हैं, ऐसे में बाकी मामलों का क्या होगा। उन्होंने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि ये आंकड़े उनके दावों पर मुहर लगाते हैं।

गहलोत ने जालोर के अमृत 2 प्रोजेक्ट को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में 37 किलोमीटर नई पाइपलाइन बिछाने का काम पिछले एक साल से बंद है। एजेंसी ने भुगतान नहीं होने के कारण 13 किलोमीटर काम के बाद काम रोक दिया, जबकि करीब 25 किलोमीटर पाइपलाइन अब भी बाकी है। गहलोत ने कहा कि 10.50 करोड़ रुपए स्वीकृत होने के बावजूद प्रोजेक्ट का अटकना प्रशासनिक लापरवाही है। उन्होंने यमुना जल लाने के दावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बड़े सपने दिखाती है, लेकिन छोटी पाइपलाइन तक पूरी नहीं कर पा रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय