1-2 मई को पूर्णिमा पर बाघ-बघेरों का आंकलन, झालाना-आमागढ़ और नाहरगढ़ में तैयारियां पूरी

पिछले वर्ष यहां 17 लेपर्ड्स की गणना दर्ज

1-2 मई को पूर्णिमा पर बाघ-बघेरों का आंकलन, झालाना-आमागढ़ और नाहरगढ़ में तैयारियां पूरी

राजस्थान में वन्यजीवों की गणना को लेकर इस बार बड़ा बदलाव। राजस्थान वन विभाग ने वॉटर हॉल पद्धति से होने वाली गणना का समय 1 मई शाम 5 बजे से 2 मई शाम 5 बजे तक आयोजित करने का निर्णय। तैयारियां पूरी, मचान और स्टाफ तैनात जयपुर के झालाना लेपर्ड रिजर्व और आमागढ़ वन क्षेत्र में कुल 31 मचान तैयार।

जयपुर। राजस्थान में वन्यजीवों की गणना को लेकर इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। राजस्थान वन विभाग ने वॉटर हॉल पद्धति से होने वाली गणना का समय 1 मई शाम 5 बजे से 2 मई शाम 5 बजे तक आयोजित करने का निर्णय लिया है। तैयारियां पूरी, मचान और स्टाफ तैनात जयपुर के झालाना लेपर्ड रिजर्व और आमागढ़ वन क्षेत्र में कुल 31 मचान तैयार किए गए हैं। यहां वन विभाग के स्टाफ और स्वयंसेवी संस्थाओं के करीब 40 लोग तैनात रहेंगे, जिनमें 18 महिलाएं भी शामिल हैं। खास बात यह है कि इस दौरान सफारी गतिविधियां भी जारी रहेंगी।

नाहरगढ़ में भी विशेष व्यवस्था नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में 9 से 10 मचान बनाए गए हैं। यहां 20 से 25 वनकर्मी और वालंटियर्स 12 वाटर होल्स पर निगरानी रखेंगे। पिछले वर्ष यहां 17 लेपर्ड्स की गणना दर्ज की गई थी। पूर्णिमा पर गणना का खास महत्व यह गणना वैशाख पूर्णिमा के दिन की जाती है, जब वन्यजीव पानी के स्रोतों पर अधिक संख्या में पहुंचते हैं। इससे बाघ, बघेरा सहित अन्य वन्यजीवों की सटीक गणना संभव हो पाती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे पर कार में लगी आग : 5 लोग जिंदा जले, राजस्थान कांग्रेस नेताओं ने घटना पर जताया दुख दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे पर कार में लगी आग : 5 लोग जिंदा जले, राजस्थान कांग्रेस नेताओं ने घटना पर जताया दुख
अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की...
जनगणना 2027 : स्वगणना के लिए जागरूकता अभियान शुरू, ड्यूटी से बचने के प्रयास भी आए सामने
मामूली सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद, 50 से अधिक बदमाशों ने युवक पर लोहे की सरियों और लाठियों से किया हमला
सहायक कृषि अधिकारी भर्ती-2024 : पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी, 400 अभ्यर्थी शामिल
श्रमिक दिवस पर राज्यपाल बागडे ने दी शुभकामनाएं, कहा- श्रमिक राष्ट्र की अनमोल धरोहर, उनके अथक परिश्रम से ही देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा
सीएम सम्राट की मौजूदगी में अरविंद शर्मा ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता के लिए भरा नामांकन, मंगल पांडेय ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा
ज्ञानभारतम मिशन में राजस्थान अव्वल, 15 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सत्यापन