जयपुर आरटीओ प्रथम में थ्री डिजिट वीआईपी नंबर गाड़ियों की ऑडिट शुरू, गलत आवंटन पर पंजीयन होंगे निरस्त

ऑडिट जगतपुरा स्थित एआरटीओ कार्यालय में की जा रही 

जयपुर आरटीओ प्रथम में थ्री डिजिट वीआईपी नंबर गाड़ियों की ऑडिट शुरू, गलत आवंटन पर पंजीयन होंगे निरस्त
जयपुर आरटीओ प्रथम क्षेत्र में थ्री डिजिट वीआईपी नंबर प्लेट गाड़ियों का विशेष ऑडिट शुरू हुआ। जगतपुरा एआरटीओ कार्यालय में 20 से अधिक कार्मिक दस्तावेज जांच रहे हैं। प्रारंभिक जांच में अवैध आवंटन और मिलीभगत उजागर हुई है। सही दस्तावेजों पर आरसी अनब्लॉक, गड़बड़ी पर पंजीयन निरस्त व मुकदमा होगा। जांच 30 दिसंबर तक चलेगी।

जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम क्षेत्र में थ्री डिजिट वीआईपी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों की आज से विशेष ऑडिट शुरू कर दी गई है। यह ऑडिट जगतपुरा स्थित एआरटीओ कार्यालय में की जा रही है, जहां 20 से अधिक कार्मिक गाड़ियों और उनसे जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच में जुटे हैं। प्रारंभिक जांच में थ्री डिजिट नंबरों के आवंटन में व्यापक गड़बड़ी सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में दलालों ने परिवहन विभाग के कुछ कार्मिकों के साथ मिलीभगत कर नियमों की अनदेखी करते हुए वीआईपी नंबरों का अवैध आवंटन किया। इससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका जताई जा रही है। ऑडिट के दौरान प्रत्येक वाहन के पंजीयन, नंबर आवंटन प्रक्रिया और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।

जांच के बाद जिन गाड़ियों के दस्तावेज सही पाए जाएंगे, उनकी आरसी को अनब्लॉक किया जाएगा। वहीं अनियमितता पाए जाने पर संबंधित गाड़ी का पंजीयन निरस्त किया जाएगा और दलालों के साथ-साथ वाहन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

आरटीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग ने इस पूरे मामले में 30 दिसंबर तक की डेडलाइन तय की है। तय समय सीमा में जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More जयपुर की 160 गृह निर्माण सहकारी समितियों पर सहकारिता विभाग का शिकंजा, 67 समितियों पर कार्रवाई की तैयारी

 

Read More ज्वेलर के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले नैपाली गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार, 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कैबिनेट गठन भी कम नहीं कर सका कर्नाटक सरकार की मुश्किलें : कई विधायक सदन की कार्यवाही में नहीं ले रहे हिस्सा, जोशी ने कहा- सरकार में राजनीतिक अस्थिरता शुरू कैबिनेट गठन भी कम नहीं कर सका कर्नाटक सरकार की मुश्किलें : कई विधायक सदन की कार्यवाही में नहीं ले रहे हिस्सा, जोशी ने कहा- सरकार में राजनीतिक अस्थिरता शुरू
कर्नाटक सरकार पर राजनीतिक अस्थिरता के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कैबिनेट गठन में महीनों लगने के बावजूद सरकार की...
नगर निगम चुनाव : जनता ने भाजपा और कांग्रेस से मांगा घोषणा-पत्र, भविष्य की समयबद्ध रूपरेखा करे स्पष्ट
निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज, उम्मीदवारों के पास अब केवल 2 दिन शेष
लक्ष्य से 74 प्रतिशत पीछे मुफ्त कोचिंग योजना : सरकार से 2.5 गुना अधिक खर्च कर रहे लोग, जयराम ने कहा- मुनाफा कमाने वाली कोचिंग इंडस्ट्री ने ली सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था की जगह
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद 320 भारतीय नागरिक लापता : स्वदेश आए 21 लोग, जायसवाल ने कहा- सभी को लाने के लिए सरकार कर रही व्यवस्था
केंद्रीय जेल में बहनों ने बांधी भाइयों की कलाई पर राखी, गलत रास्ते से दूर रहने की दी नसीहत
नेपाल में अब झील के बढ़ते तलस्तर से तबाही की आशंका : आ सकती है एक और विनाशकारी बाढ़, चीन ने जारी किया अलर्ट