केजरीवाल ने दिल्ली को हर क्षेत्र में पीछे धकेला : सीवर और पानी की हालत किसी से छिपी नहीं, कपिल मिश्रा ने कहा- ईमानदारी का नकली मेडल लेकर घूमते रहे

इतनी ओवरएक्टिंग और नौटंकी की और आज भी कर रहे 

केजरीवाल ने दिल्ली को हर क्षेत्र में पीछे धकेला : सीवर और पानी की हालत किसी से छिपी नहीं, कपिल मिश्रा ने कहा- ईमानदारी का नकली मेडल लेकर घूमते रहे

कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 11 वर्षों में दिल्ली की सड़क, पानी और सीवर व्यवस्था खराब करने तथा कथित शराब नीति घोटाले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अदालतों की टिप्पणियों के बावजूद केजरीवाल ईमानदारी का दावा कर जनता को गुमराह कर रहे।

नई दिल्ली। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 11 साल में सड़क से लेकर सीवर और पानी की जो हालत करके छोड़ी वह किसी से छिपा नहीं है। मिश्रा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल ने जो ओवरएक्टिंग की, जो तमाशा करने की कोशिश की उसका सच दिल्ली की जनता को भी मालूम है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जब सरकार में थे, तो भी इतनी ओवरएक्टिंग और नौटंकी की और आज भी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां तक कथित शराब घोटाले की बात है, तो शराब घोटाले में उच्च न्यायालय की टिप्पणियां भी हैं, उच्चतम न्यायालय की टिप्पणियां भी हैं। शीर्ष न्यायालय और उच्च न्यायालय की गंभीर टिप्पणियों के बावजूद, आपने अपने आपको गुनहगार नहीं माना और यह नकली मेडल लेकर घूमते रहे ईमानदारी का, तब आज निचली अदालत के एक आदेश पर, आप इस प्रकार से जश्न  कर रहे हैं ? किसको मूर्ख बना बनाया जा रहा है ?  क्या यह सच नहीं है कि दिल्ली में जो शराब नीति आई, जैसे ही उसके ऊपर शिकायत  दर्ज हुई, आपने उसको वापस ले लिया? अगर वह शराब नीति  ईमानदारी पर आधारित थी, तो उसको वापस क्यों लेना पड़ा? क्या यह सच नहीं है कि जैसे ही जांच करने की बात आई, मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने सैकड़ों मोबाइल फोन तोड़े? अगर आपने कोई गड़बड़ी नहीं की थी तो मोबाइल फोन तोडऩे की जरूरत क्यों आई?

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि क्या यह सच नहीं है कि अरविंद केजरीवाल जब दिल्ली की सरकार में बैठे थे, तो शराब की एक बोतल के साथ एक बोतल फ्री बांटने की बात करते थे? पूरे दिल्ली को शराब के नशे में डुबोया। न जाने कितनी माताएं और बहनें रोई होंगी जिनके परिवार शराब के कारण  बर्बाद हुए। मिश्रा ने कहा कि आज आप अपने आपको ईमानदार बताते हैं। दिल्ली की सड़कों की हालत पिछले 11 साल में देखी है, दिल्ली के पानी और सीवर की हालत देखिए, यमुना मईया की हालत देखिए, दिल्ली की हवा की हालत देखिए, दिल्ली के स्कूलों की हालत देखिए, दिल्ली के अस्पतालों की हालत देखिए। दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिकों की हालत देखिए। यह 11 साल में आपकी सरकार की देन है दिल्ली को? यह आपके भ्रष्टाचार का प्रतीक है, और सबसे बड़ा न्याय जनता की अदालत में होता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल