बैंक को गिरवी रखा मकान 33.34 लाख में बेचा, धोखाधड़ी मामले में दम्पति गिरफ्तार

प्लॉट के असल दस्तावेज बैंक में गिरवी रखे हुए हैं

बैंक को गिरवी रखा मकान 33.34 लाख में बेचा, धोखाधड़ी मामले में दम्पति गिरफ्तार

इस रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच कर मुकेश और उसकी पत्नी अदिति रेवाडिया निवासी अल्कापुरी करधनी को गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने बैंक को गिरवी रखा मकान 33.34 लाख रुपए में बेच डाला। धोखाधड़ी के इस मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि 10 जनवरी 2023 को विशाल वर्मा ने इस्तगासे के जरिए रिपोर्ट दी कि मुकेश (35) और उसकी पत्नी अदिति रेवाडिया (31) निवासी अल्कापुरी करधनी ने खरीदशुदा आवासीय प्लॉट नम्बर-156ए अल्कापुरी निवारू रोड को रजिस्ट्रर्ड विक्रय पत्र के जरिए 19 जुलाई 2022 को 33.34 लाख रुपए में बेच दिया और विक्रय की राशि ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर ली। विशाल ने जब उक्त प्लॉट के असल दस्तावेज के लिए विक्रेताओं से कहा तो उन्होंने असल दस्तावेज नहीं दिए। उन्होंने बाद में बताया कि इस मकान पर लोन ले रखा है और प्लॉट के असल दस्तावेज बैंक में गिरवी रखे हुए हैं।

उक्त दोनों ने षड्यंत्र रचते हुए लोन लिए गए मकान को पहले तो विक्रय पत्र तस्दीक करवा दिया और परिवादी से ऑनलाइन 33.34 लाख रुपए भी ले लिए। इन आरोपितों ने मुझे विश्वास में लेकर उक्तमकान को लिखित किरायानामा के जरिए 20 जुलाई 2022 को किराए पर भी ले लिया। इस प्रकार इन आरोपियों ने धोखाधड़ी से गिरवी रखे हुए मकान को बेच दिया। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच कर मुकेश और उसकी पत्नी अदिति रेवाडिया निवासी अल्कापुरी करधनी को गिरफ्तार कर लिया। अदिति रेवाडिया के खिलाफ करधनी थाने पर एक अन्य प्रकरण दर्ज है। अभियुक्त मुकेश दर्जी के खिलाफ थाना करधनी पर तीन अन्य प्रकरण जांच में हैं। अभियुक्तमुकेश के खिलाफ थाना मुरलीपुरा एवं थाना अशोक नगर जयपुर में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पति-पत्नी से पूछताछ कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल