बैंक ऑफ बड़ौदा की अंतरराष्ट्रीय वेब संगोष्ठी
विविध बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी दी
वेबिनार की शुरुआत उप अंचल सुधांशु शेखर खमारी के स्वागत वक्तव्य से हुई। फिजी के लोगों का हिन्दी, भारतीयता, भारतीय भाषाओं एवं संस्कृति के प्रति अनुराग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
जयपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा अंचल कार्यालय की ओर से स्टाफ सदस्यों के लिए विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य पर विश्व में हिन्दी की व्यापकता विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिथि वक्ता के रूप में पद्मजा पूर्व उच्चायुक्त फिजी, विजय वी पंडया, डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद, प्रोफेसर यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ पेसिफिक सुवा, फिजी ने फिजी, सेशेल्स व विदेशों में हिंदी की स्थिति एवं हिन्दी की व्यापकता संबंधी विविध बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी दी।
वेबिनार की शुरुआत उप अंचल सुधांशु शेखर खमारी के स्वागत वक्तव्य से हुई। फिजी के लोगों का हिन्दी, भारतीयता, भारतीय भाषाओं एवं संस्कृति के प्रति अनुराग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बी एल मीणा, उप महाप्रबंधक नेटवर्क जयपुर अंचल ने देश-विदेश में हिन्दी की बढ़ती प्रसिद्धि के साथ-साथ मीडिया व व्यापार-व्यवसाय की भाषा बनती हिन्दी के संबंध में विचार रखा। हर्षदकुमार टी सोलंकी महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख ने अपने सम्बोधन में विश्व में भारतीय संस्कृति की विशिष्ट पहचान बनती हिन्दी के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए ।

Comment List