समिट में दिव्यांग बच्चों की कला और कुशलता का सम्मान: भजनलाल 

मुख्यमंत्री का छठा संकल्प

समिट में दिव्यांग बच्चों की कला और कुशलता का सम्मान: भजनलाल 

इस आयोजन को सार्थक बनाने और एक विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री शर्मा ने 10 दिन तक रोज एक नया संकल्प लेने की पहल की है। 

जयपुर। राजस्थान को विश्व में निवेश का प्रमुख केन्द्र बनाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार 9 से 11 दिसम्बर को राजधानी जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का ऐतिहासिक आयोजन करने जा रही है। इस आयोजन को सार्थक बनाने और एक विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री शर्मा ने 10 दिन तक रोज एक नया संकल्प लेने की पहल की है। 

इसी कड़ी में उन्होंने मंगलवार को छठा संकल्प लिया कि राइजिंग राजस्थान समिट में प्रदेश के दिव्यांग बच्चों की कला और उनकी कुशलता को उचित सम्मान मिलेगा और उनके हुनर का प्रदर्शन इस समिट का प्रमुख आकर्षण बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को निखरने का पर्याप्त अवसर मिले तो वे भी अपने जीवन में कौशल और योग्यता से श्रेष्ठ मुकाम हासिल कर अन्य लोगों के लिए प्रेरणा पुंज बन सकते हैं। शर्मा ने कहा कि पेरिस में आयोजित पैराओलंपिक खेलों में राजस्थान की अवनी लेखरा, मोना अग्रवाल तथा सुंदर गुर्जर जैसे युवाओं ने पदक जीतकर राज्य और देश का गौरव बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजन को तरक्की और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराकर उनके कल्याण हेतु सतत प्रयत्नशील है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत