भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाकर सेक रही राजनीतिक रोटियां: डोटासरा

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में धार्मिक उन्माद की कमी परंपरा नहीं रही।

भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाकर सेक रही राजनीतिक रोटियां: डोटासरा

पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा पर राजस्थान में धार्मिक उन्माद फैलाकर राजनीतिक रोटियां सेकना चाहती है। कांग्रेस उनको ऐसे मंसूबो में कभी कामयाब नहीं होने देगी।

जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा पर राजस्थान में धार्मिक उन्माद फैलाकर राजनीतिक रोटियां सेकना चाहती है। कांग्रेस उनको ऐसे मंसूबो में कभी कामयाब नहीं होने देगी।


पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में धार्मिक उन्माद की कमी परंपरा नहीं रही। भाजपा नेता उन्माद के जरिए अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं कांग्रेस पार्टी भाजपा नेताओं के इन मजदूरों को जनता के सामने बेनकाब कर देगी। हमारे नेता राहुल गांधी ने लंदन में भाजपा के बारे में सही बोला। आज देश में लोकतंत्र खतरे में है जो भी देश में हो रहा है वह सबके सामने है। ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं के दुरुपयोग करके दादागिरी से सरकार चलाई जा रही है। राज्यसभा चुनावों को लेकर डोटासरा ने कहा कि उन चुनावों में हमें भाजपा के षड्यंत्रों का पता है। कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट होकर मतदान करेंगे इसी वजह से कांग्रेस 4 में से 3 सीटें आसानी से जीत लेगी। पार्टी में कोई विधायक नाराज नहीं है। विधायक गणेश घोघरा से मेरी बात हो चुकी है। उन्होंने अपनी बात पार्टी के सामने रख दी है। कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में हुए फैसलों पर डोटासरा ने कहा कि शिविर के फैसलों को अमलीजामा पहनाने के लिए राजस्थान में 1 और 2 जून को राज्य स्तरीय वर्कशॉप होगी जिसमें मंत्री विधायकों सहित करीब 650 पार्टी के नेता शामिल होंगे। इस वर्कशॉप में पार्टी के 10 बड़े मुद्दों पर सभी नेताओं के बीच चर्चा होगी। राजस्थान में करीब 2700 मंडल भी बनाए जाएंगे हर मंडल पर 15 से 20 बूथ शामिल होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 41 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से आमजन परेशान भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 41 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से आमजन परेशान
प्रदेश में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अधिकांश जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं,...
ओवरलोड वाहनों से 4 गुना तक होगी शुल्क वसूली : टोल नाकों पर ही होगा वजन मापन, जानें नए नियमों की प्रमुख बातें
पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग