जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मारपीट व लूट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से माल-मशरूका भी बरामद

गिरफ्तारी के भय से लंबे समय से चल रहा था फरार

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मारपीट व लूट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से माल-मशरूका भी बरामद
जयपुर पूर्व की टीम ने मारपीट व लूटपाट के प्रकरण में पिछले दो माह से फरार चल रहे वांछित मुलजिम राहुल कुम्हार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तारी के भय से आरोपी लंबे समय से दिल्ली, गुरुग्राम व हरियाणा में छिपता फिर रहा था।

जयपुर। पुलिस थाना जवाहर नगर, जयपुर पूर्व की टीम ने मारपीट व लूटपाट के प्रकरण में पिछले दो माह से फरार चल रहे वांछित मुलजिम राहुल कुम्हार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तारी के भय से आरोपी लंबे समय से दिल्ली, गुरुग्राम व हरियाणा में छिपता फिर रहा था। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि प्रकरण संख्या 245/2025 में वांछित आरोपियों की तलाश हेतु अति. पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल, सहायक पुलिस आयुक्त आदर्शनगर के सुपरविजन में थाना प्रभारी महेश चन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। परिवादी सौरभ शाक्य उर्फ छोटू ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसने और राहुल ने साथ में शराब ली और उसके बाद राहुल मोटरसाइकिल पर बैठाकर उसे टीला नंबर 05 के पीछे जंगल की तरफ ले गया।

वहाँ एक अन्य लड़का (सन्नी) को बुलाया गया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर परिवादी के साथ मारपीट की और उसके मोबाइल फोन से 3124 ट्रांसफर कर लिए तथा उसकी चांदी की चैन और अंगूठी भी छीन ली। इस मामले में पहले सह-अभियुक्त सन्नी डलेत को गिरफ्तार किया जा चुका है। लगातार प्रयास और तलाश के बाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त राहुल कुम्हार पुत्र मोती लाल निवासी जवाहर नगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से माल-मशरूका भी बरामद कर लिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण