आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को दिया "कमजोर विदेश नीति" करार

राहुल और सोनिया गांधी ने सरकार को घेरा

आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को दिया

विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या पर मोदी सरकार की चुप्पी को "कमजोर विदेश नीति" करार दिया है। सोनिया गांधी ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और 'लक्षित हत्या' बताते हुए कहा कि तटस्थ रहना जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ना है। उन्होंने भारत को नैतिक शक्ति और संप्रभुता के लिए खड़े होने की सलाह दी।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के ईरान की नेता आयतुल्लाह खामेनेई के मारे जाने पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर लिखे एक लेख को शेयर करते हुए कहा है कि ईरानी नेता के अमेरिकी हमले में मारे जाने की घटना पर भारत की चुप्पी अविश्वसनीय और कमजोर विदेश नीति का परिणाम है।

राहुल गांधी ने श्रीमती गांधी का लेख सोशल मीडिया एक्स पर शेयर मंगलवार को शेयर करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सरकार का रुख विश्वसनीय और भारतीय परंपरा के अनुकूल नहीं है। मोदी सरकार का यह रुख उसकी विदेश नीति पर सवाल खड़े करता है। सोनिया गांधी ने एक अंग्रेजी दैनिक में छपे अपने लेख में ईरानी नेता की मौत को लक्षित हत्या करार दिया और कहा कि इस पर मोदी सरकार की चुप्पी उसकी विदेश नीति पर गंभीर सवाल खड़े करते है। उन्होंने लिखा 'ईरान के नेता की हत्या पर मोदी सरकार की चुप्पी तटस्थता नहीं ब्लकि जिम्मेदारियां से पल्ला झाड़ना है।

उन्होंने आगे लिखा कि जब किसी विदेशी नेता की लक्षित हत्या पर हमारा देश संप्रभुता या अंतरराष्ट्रीय कानून का कोई स्पष्ट बचाव नहीं करता और निष्पक्षता का छोड़कर कर चुप रहता है, तो इससे हमारी विदेश नीति की दिशा और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठते हैं। इस स्थिति में चुप रहना बिल्कुल तटस्थता नहीं है। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख ने कहा "इस नाजुक वैश्विक परिदृश्य पर भारत को संप्रभुता और शांति के लिए खड़ा होना चाहिए और अपनी नैतिक शक्ति को पुनः प्राप्त करना चाहिए।"

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह